Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को पसमांदा मुस्लिम समाज बंद रखेगा मीट की दुकानें, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सौंपा ज्ञापन

Ramlala Pran Pratishtha: ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश यूपी के उपाध्यक्ष की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि, अवध क्षेत्र अयोध्या में श्रीराम मंदिर जी की प्राण-प्रतिष्ठा में सद्भावना बनाए रखते हुए सर्वसम्मान से निर्णय लिया गया है.

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Vikash Jha Edited by Vikash Jha

Ramlala Pran Pratishtha: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. इसको लेकर देश भर के लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि, पसमांदा मुस्लिम समाज ने 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर मीट की दुकानें बंद रखने का फैसला किया है. इसको लेकर समाज के लोगों ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को ज्ञापन सौंपा है.

इस पूरे मामले को लेकर ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश यूपी के उपाध्यक्ष की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि, अवध क्षेत्र अयोध्या में श्रीराम मंदिर जी की प्राण-प्रतिष्ठा में सद्भावना बनाए रखते हुए सर्वसम्मान से निर्णय लिया गया है कि, दिनांक 22 जनवरी को बिल्लौचपुरा, सदर कैंट, फतेहगंद, लाटूश रोड लखनऊ के सभी मीट के व्यावापारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे. इस खबर के सामने आने के बाद से ही पसमांदा समाज का ये निर्णय चर्चा का विषय बन गया है और राम भक्त इसकी सराहना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले बढ़ी भगवा झंडे-पटके और मिट्टी के दीए की मांग, दुकानदारों को मिले नेपाल से भी ऑर्डर

रामनवमी पर भगवान सूर्य करेंगे श्रीराम का अभिषेक

बता दें कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पीएम मोदी के हाथों होगी. कार्यक्रम को बहुत ही कम दिन शेष रह गए हैं. इसलिए जो भी तैयारी शेष रह गई है उसे तेजी से पूरा किया जा रहा है. तो वहीं श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मूर्ति की खासियत बताते हुए कहा कि, मूर्ति को इस तरह से बनाया गया है, कि प्रत्येक वर्ष रामनवमी के दिन भगवान सूर्य खुद ही श्रीराम का अभिषेक करेंगे. इसी के साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि, भारत के जाने-माने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की सलाह लेकर ही मूर्ति का निर्माण किया गया है और मूर्ति की लम्बाई तय की गई थी. उन्होंने बताया कि, हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें प्रभु श्रीराम की ललाट पर पड़ेगी. मालूम हो कि मंदिर के गर्भगृह में जिस श्यामल रंग की मूर्ति स्थापित होने जा रही है, उसकी लम्बाई 51 इंच है और उसका वजह डेढ़ टन है.

घर-घर जलेंगे दीप, लहराएगा भगवा

बता दें कि राम मंदिर उद्घाटन को लेकर पीएम मोदी ने देश भर के लोगों से अपील की है कि, जिस 22 जनवरी को घर-घर दीए जलाए जाएं. इसी के साथ ही हर घर में भगवा भी लगराएगा. राम मंदिर को देखते हुए पूरे देश में उत्साह का माहौल है और इस बीच बाजारों में बड़ी संख्या में लोग मिट्टी के दीए के साथ ही हनुमान और राम जी अंकित ध्वज खरीदने में जुटे हैं. तो वहीं अयोध्या में एक-एक मंदिर और मठ सजाया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital