Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Weather: एक दिन की गुनगुनी धूप के बाद मौसम ने ली करवट…शीतलहर के साथ बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Lucknow: मौसम विभाग ने सम्भावना जताई है कि, बुधवार को भी मौसम में बदलाव रहेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

यूपी में बदला मौसम

UP Weather: लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में सोमवार को निकली गुनगुनी धूप ने जहां लोगों को राहत दी तो वहीं मंगलवार की सुबह से मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद से ही ठिठुरन बढ़ गई है. वहीं शीत लहर ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है. लखनऊ और उसके आस-पास के शहरों में मौसम ने जहां करवट ली है तो वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बच्चों और बुजुर्गों को घर में ही रहने की सलाह दी है.

बता दें कि मंगलवार की सुबह से ही घने कोहरे से शहर ढका नजर आया तो वहीं शीत लहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है. तो वहीं लखनऊ सहित कई इलाकों में हुई बारिश ने सर्दी बढ़ा दी है. पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में मंगलवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिला. खबरों के मुताबिक, कोहरे के कारण लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर से गुजरने वाली ट्रेनें विलंब से चल रही हैं तो वहीं लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पर भी विमान देरी से पहुंच रहे हैं और देरी से ही उड़ान भर पा रहे हैं. इसी के साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों पर आज बारिश होने की सम्भावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार बूंदाबांदी के साथ मंगलवार को मौसम फिर से करवट ले सकता है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को पसमांदा मुस्लिम समाज बंद रखेगा मीट की दुकानें, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सौंपा ज्ञापन

बुधवार को भी तापमान में दर्ज हो सकती है गिरावट

इस सम्बंध में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने मीडिया को जारी रिपोर्ट में कहा कि लखनऊ समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं. बुधवार से फिर तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. तो वहीं सोमवार को लेकर उन्होंने कहा कि सोमवार की निकली हल्की धूप ने लोगों को राहत दी थी और अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि मौसम का यह बदलाव इस सप्ताह बना रह सकता है. वहीं शीत लहर और ठंड को देखते हुए चिकित्सकों ने सलाह दी है कि घर से जरूरी हो तभी निकलें. बुजुर्ग और बच्चे तो घर से बाहर न ही निकलेंं. इसी के साथ ही चिकित्सकों ने उनको भी घर से बाहर निकलने के लिए मना किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital