रवि शंकर शर्मा/बिहार
Road Accident Bihar: सरकारी महकमों की लापरवाही अब आम आदमी की जान पर भारी पड़ रही है. अभी दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए जानलेवा गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय कमल ध्यानी की मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि बिल्कुल वैसी ही लापरवाही की तस्वीरें अब बिहार के बेगूसराय से सामने आई हैं.
दिल्ली के रोहिणी के रहने वाले कमल ध्यानी की मौत बिना बैरिकेडिंग वाले गड्ढे के कारण हुई थी, जिस पर कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार ने तीन इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है. लेकिन प्रशासन ने इस हादसे से कोई सबक नहीं लिया. बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र में भी एक गहरे और पानी से भरे गड्ढे ने दो और चिराग बुझा दिए.
यहां एक ही बाइक पर सवार तीन युवक बारात लेकर जा रहे थे, तभी बारिश और अंधेरे के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी. हादसे में रोशन और बमबम नाम के दो युवकों की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई.
बेगूसराय में इस घटना के बाद ग्रामीणों ने NH-31 को जाम कर जोरदार हंगामा किया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गड्ढे में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद प्रशासन ने इसे भरने की जहमत नहीं उठाई. दिल्ली हो या बेगूसराय, सिस्टम की ये अनदेखी अब निर्दोषों की जान ले रही है.
फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम हटवाया है.
यह भी पढ़ें: LIVE: बिहार में ‘सम्राट’ कैबिनेट का विस्तार, BJP के 3 पुराने दिग्गजों की छुट्टी; मंच पर PM मोदी समेत आला नेता
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…