Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ईरान-अमेरिका के बीच समझौता लगभग तय, पाकिस्तान छोड़ अब यहां होगी बैठक

US Israel Iran conflict: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. दोनों पक्षों ने परमाणु हथियार न बनाने, होर्मुज से नाकाबंदी हटाने और आर्थिक प्रतिबंध खत्म करने पर सहमति बनाई है. बैठक इस्लामाबाद की जगह जिनेवा में होने के संकेत मिले हैं.

US Israel Iran conflict: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही तनातनी अब समझौते की ओर बढ़ती दिख रही है. दोनों देशों ने तीन अहम बिंदुओं पर सहमति बनाई है. पहला, ईरान परमाणु हथियार बनाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाएगा और पहले से मौजूद संवर्धित यूरेनियम को खत्म या पतला करेगा. दूसरा, होर्मुज क्षेत्र में दोनों पक्ष अपनी नाकाबंदी हटाएंगे. तीसरा, अमेरिका ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को खत्म करेगा और फ्रीज की गई रकम वापस लौटाएगा. इस प्रक्रिया से ईरान को लगभग 150 अरब डॉलर मिलने की उम्मीद है.

जिनेवा में बैठक के संकेत

इस बार आमने-सामने की बैठक इस्लामाबाद की जगह जिनेवा में होने की संभावना जताई जा रही है. ईरान की कोशिश है कि बातचीत जिनेवा में हो क्योंकि यहां पहले भी कई ऐतिहासिक समझौते हुए हैं. फ्रांस-वियतनाम और सोवियत-अफगानिस्तान के समझौते जिनेवा में ही हुए थे. साथ ही जिनेवा संधि के तहत युद्ध में घायल सैनिकों के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित किया गया था. यही वजह है कि जिनेवा को शांति वार्ता के लिए उपयुक्त स्थान माना जा रहा है.

अमेरिका का रुख

एक रिपोर्ट की माने तो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि समझौता लगभग तय है लेकिन बैठक का स्थान अभी निश्चित नहीं हुआ है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस्लामाबाद मत चले जाना, क्योंकि अभी सब कुछ फाइनल नहीं है.

ये भी पढ़ें-अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक समझौते की तैयारी! क्या 48 घंटे में बदल जाएगी पश्चिम एशिया की तस्वीर?

आगे की प्रक्रिया

दोनों देशों के डेलिगेशन एक पेज का समझौता प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं. ईरान से अंतिम प्रतिक्रिया आने के बाद ही आमने-सामने की बैठक होगी. अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार हुआ, तो जिनेवा में होने वाली यह मुलाकात दोनों देशों के रिश्तों में नया अध्याय लिख सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital