Apple India investment: दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने भारत में रिन्यूएबल एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपए लगाने का ऐलान किया है. यह कदम कंपनी के स्थिरता और 2030 तक कार्बन न्यूट्रल बनने के लक्ष्य के अनुरूप है.
क्लीनमैक्स के साथ साझेदारी
एप्पल इस निवेश को क्लीनमैक्स के सहयोग से आगे बढ़ाएगी. इस साझेदारी से देशभर में 150 मेगावाट से अधिक नई रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता तैयार होगी. कंपनी का कहना है कि यह क्षमता हर साल करीब 1.5 लाख भारतीय घरों को बिजली देने के लिए पर्याप्त होगी.
सप्लाई चेन में बदलाव
इस पहल का मकसद भारत में एप्पल की सप्लाई चेन को ग्रीन एनर्जी से जोड़ना है. इससे कंपनी के कार्बन न्यूट्रल लक्ष्य को मजबूती मिलेगी. एप्पल की पर्यावरण और सप्लाई चेन नवाचार की उपाध्यक्ष सारा चैंडलर ने कहा कि पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता ही कंपनी के नवाचार की असली ताकत है.
रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स
एप्पल पहले भी क्लीनमैक्स के साथ रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी है. इसके तहत भारत में कंपनी के ऑफिस और रिटेल स्टोर 100 प्रतिशत रिन्यूएबल एनर्जी से चलाए जा रहे हैं.
प्लास्टिक प्रदूषण पर काम
रिन्यूएबल एनर्जी निवेश के अलावा एप्पल ने भारत में प्लास्टिक प्रदूषण कम करने और हरित उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए नई साझेदारियों की घोषणा की है. कंपनी WWF-इंडिया के साथ मिलकर रीसाइक्लिंग और अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाने पर काम कर रही है.
ये भी पढ़ें-ईरान-अमेरिका के बीच समझौता लगभग तय, पाकिस्तान छोड़ अब यहां होगी बैठक
ग्रीन स्टार्टअप्स को समर्थन
एप्पल एक्यूमेन के साथ भी जुड़ रही है ताकि अपशिष्ट प्रबंधन, पुनर्योजी कृषि और चक्रीय अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे शुरुआती चरण के ग्रीन स्टार्टअप्स को अनुदान और मार्गदर्शन मिल सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



