अरविंद केजरीवाल (फोटो फाइल)
Lok Sabha Chunav 2024: विपक्षी गठबंधन INDIA की गांठ ढीली पड़ती दिखाई दे रही है. आम आदमी पार्टी ने पहले मध्य प्रदेश फिर छत्तीसगढ़ और अब बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. दरअसल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने पार्टी मुख्यालय में बिहार के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. बता दें कि विपक्षी गठबंधन की मुंबई में होने वाली बैठक से पहले केजरीवाल के इस फैसले से टकराव तो होना तय है.
मुंबई में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में नीतीश कुमार से लेकर केजरीवाल तक हिस्सा लेने वाले हैं. वहीं, INDIA के सहयोगी दल राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी को गठबंधन के धर्म का पालन करना चाहिए. उन्हें INDIA के सिद्धांत को याद रखने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: “दिल्ली बनेगा खालिस्तान”, G20 शिखर सम्मेलन से पहले SFJ ने मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर लिखे देश विरोधी नारे
बैठक के दौरान बिहार के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संदीप पाठक ने कहा कि बिहार के लोग अक्सर पूछते हैं कि पार्टी वहां चुनाव कब लड़ेगी. आज हम आपके इन सवालों का जवाब देते हैं. उन्होंने कहा कि भले ही आम आदमी पार्टी के पास बिहार में चुनाव लड़ने के लिए सांगठनिक ढांचा न हो लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं की भरमार है. आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी चुनाव लड़ेगी.
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…