देश

G-20 समिट से पहले राजधानी दिल्ली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, कहीं खालिस्‍तान समर्थकों का उत्‍पात, कहीं हुआ पथराव

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में अगले महीने G-20 समिट होने वाला है. इसके लिए तैयारियों जोर-शोर से चल रही हैं. इस बीच कई इलाकों में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. एक ओर दिल्ली मेट्रो के शिवाजी पार्क, मादीपुर, पश्चिम विहार, उद्योग नगर, महाराजा सूरजमल स्टेडियम, पंजाबी बाग और नांगलोई मेट्रो स्टेशनों में विवादास्पद खालिस्तान समर्थक नारे लिखे दिखाई दिए. वहीं, दूसरी ओर बदरपुर में तोड़फोड़ और पथराव किया गया. दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

न्‍यूज एजेंसी ANI ने एक वीडियो ट्वीट कर बताया कि दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’ और ‘खालिस्तान रिफ्रेंडम जिंदाबाद’ जैसे नारे स्प्रे पेंट से लिखे देखे गए हैं. जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सहित स्थानीय जिलों की टीमें अलर्ट मोड में आ गई. दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और इस हरकत के पीछे शामिल तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

बदरपुर इलाके में उपद्रव, जमकर पथराव, वाहनों को तोड़ा

शनिवार की शाम दिल्‍ली के बदरपुर इलाके में भी उपद्रव मचा. कुछ लोगों ने एक आवासीय परिसर को घेरकर जमकर पथराव किया. उपद्रवियों ने वहां खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की. घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं, जिनमें टोपी व मुंह पर मास्‍क पहने युवकों की भीड़ पथराव करते हुए नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि अब पुलिस पथराव करने वालों की तलाश कर रही है.

अब वीडियो की मदद से उपद्रवियों को पकड़ने की कोशिश

दक्षिण पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि बदरपुर थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता अश्विनी(37) की शिकायत पर मुख्य आरोपित शैंकी और उसके सहयोगियों खिलाफ तोड़फोड़, मारपीट, दंगा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. जांच में पुलिस को पता चला कि शैंकी आपराधिक प्रवृत्ति का है और अवैध शराब का कारोबार करता है. घटना के बाद सभी गुनहगार जहां-तहां भाग गए हैं. पुलिस वीडियो की मदद से उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें: संकट में दारा सिंह चौहान की साख, निर्णायक होगा घोसी विधानसभा का उप चुनाव

तोड़फोड़-मारपीट, दंगा करने जैसी धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5:41 बजे बदरपुर थाना पुलिस को आली गांव में पथराव की सूचना मिली. पीडि़त पक्ष के एक व्‍यक्ति ने शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाला शैंकी अपने साथ अमित, सचिन, सागर, चंद्रमल, चंद्रपाल, जतिन, बेबी, बिजेंदर, सोनिया उर्फ काली के साथ आया और ईंट-पत्‍थर फेंकने लगा. उन लोगों ने सीसीटीवी कैमरों तोड़ने के अलावा वहां खड़े दो वाहनों भी तोड़ दिया. अब उन लोगों के खिलाफ तोड़फोड़, मारपीट, दंगा करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर किया गया है.

 

 

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

27 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

41 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

43 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

56 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago