Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lok Sabha Chunav 2024: गठबंधन की ढीली गांठ, मध्य प्रदेश के बाद अब बिहार में चुनाव लड़ने का AAP ने किया ऐलान

मुंबई में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में नीतीश कुमार से लेकर केजरीवाल तक हिस्सा लेने वाले हैं.

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल (फोटो फाइल)

Lok Sabha Chunav 2024: विपक्षी गठबंधन INDIA की गांठ ढीली पड़ती दिखाई दे रही है. आम आदमी पार्टी ने पहले मध्य प्रदेश फिर छत्तीसगढ़ और अब बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. दरअसल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने पार्टी मुख्यालय में बिहार के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. बता दें कि विपक्षी गठबंधन की मुंबई में होने वाली बैठक से पहले केजरीवाल के इस फैसले से टकराव तो होना तय है.

AAP को INDIA के सिद्धांत को याद रखने की जरूरत: तेजस्वी

मुंबई में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में नीतीश कुमार से लेकर केजरीवाल तक हिस्सा लेने वाले हैं. वहीं, INDIA के सहयोगी दल राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी को गठबंधन के धर्म का पालन करना चाहिए. उन्हें INDIA के सिद्धांत को याद रखने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: “दिल्ली बनेगा खालिस्तान”, G20 शिखर सम्मेलन से पहले SFJ ने मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर लिखे देश विरोधी नारे

बैठक के दौरान बिहार के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संदीप पाठक ने कहा कि बिहार के लोग अक्सर पूछते हैं कि पार्टी वहां चुनाव कब लड़ेगी. आज हम आपके इन सवालों का जवाब देते हैं. उन्होंने कहा कि भले ही आम आदमी पार्टी के पास बिहार में चुनाव लड़ने के लिए सांगठनिक ढांचा न हो लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं की भरमार है. आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी चुनाव लड़ेगी.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital