देश

Ghosi By Poll Result: “ओम प्रकाश राजभर से हमेशा कहता हूं कि ज्यादा मत बोलो” घोसी में हार के बाद संजय निषाद ने दे डाली NDA के अपने सहयोगी को ये नसीहत…

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद आज (8 सितंबर) वोटों की गिनती की जा रही है. जिसमें से बीजेपी ने त्रिपुरा और उत्तराखंड की सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. वहीं उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर सपा जीत की ओर बढ़ रही है. इसी बीच एनडीए के सहयोगी संजय निषाद ने ओपी राजभर को बड़ी नसीहत दी है.

संजय निषाद की ओपी राजभर को नसीहत

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने घोसी के परिणामों को लेकर बयान देते हुए कहा कि निषाद समाज ने बीजेपी को वोट दिया है. हार के क्या कारण हो सकते हैं इसकी समीक्षा की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर से हमेशा कहता रहा हूं कि ज्यादा मत बोलो. अपने संबंधों को हमेशा ठीक रखना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि घोसी में जो कमी रह गई उसकी समीक्षा करेंगे. जनादेश का स्वागत करना चाहिए.

अरुण राजभर ने विपक्ष पर साधा निशाना

वहीं सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने घोसी चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि विपक्ष मान गया है कि ईवीएम सही है. हम लोगों ने पूरी ताकत से काम किया. जो कमी रह गई उसे आगे सही किया जाएगा. एक उपचुनाव के हारने से कुछ नहीं होता. भविष्य में गलतियों से सबक लेंगे और उन्हें सुधारेंगे.

यह भी पढ़ें- ByPoll Results: घोसी में सपा बंपर जीत की ओर, 3 सीटों पर BJP तो कांग्रेस के खाते में एक सीट, जानें 7 सीटों के रूझान

सपा के सुधाकर सिंह चल रहे आगे

बता दें कि घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्यासी सुधाकर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. बीजेपी के दारा सिंह चौहान उनसे काफी वोटों से पीछे चल रहे हैं. सपा सुबह शुरू हुई पोस्टल बैलेट की गिनती से ही आगे चल रही है. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जीत को लेकर जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

14 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago