Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ghosi By Poll Result: “ओम प्रकाश राजभर से हमेशा कहता हूं कि ज्यादा मत बोलो” घोसी में हार के बाद संजय निषाद ने दे डाली NDA के अपने सहयोगी को ये नसीहत…

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद आज (8 सितंबर) वोटों की गिनती की जा रही है. जिसमें से बीजेपी ने त्रिपुरा और उत्तराखंड की सीटों पर जीत दर्ज कर ली है.

संजय निषाद ने ओपी राजभर को दी नसीहत

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद आज (8 सितंबर) वोटों की गिनती की जा रही है. जिसमें से बीजेपी ने त्रिपुरा और उत्तराखंड की सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. वहीं उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर सपा जीत की ओर बढ़ रही है. इसी बीच एनडीए के सहयोगी संजय निषाद ने ओपी राजभर को बड़ी नसीहत दी है.

संजय निषाद की ओपी राजभर को नसीहत

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने घोसी के परिणामों को लेकर बयान देते हुए कहा कि निषाद समाज ने बीजेपी को वोट दिया है. हार के क्या कारण हो सकते हैं इसकी समीक्षा की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर से हमेशा कहता रहा हूं कि ज्यादा मत बोलो. अपने संबंधों को हमेशा ठीक रखना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि घोसी में जो कमी रह गई उसकी समीक्षा करेंगे. जनादेश का स्वागत करना चाहिए.

अरुण राजभर ने विपक्ष पर साधा निशाना

वहीं सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने घोसी चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि विपक्ष मान गया है कि ईवीएम सही है. हम लोगों ने पूरी ताकत से काम किया. जो कमी रह गई उसे आगे सही किया जाएगा. एक उपचुनाव के हारने से कुछ नहीं होता. भविष्य में गलतियों से सबक लेंगे और उन्हें सुधारेंगे.

यह भी पढ़ें- ByPoll Results: घोसी में सपा बंपर जीत की ओर, 3 सीटों पर BJP तो कांग्रेस के खाते में एक सीट, जानें 7 सीटों के रूझान

सपा के सुधाकर सिंह चल रहे आगे

बता दें कि घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्यासी सुधाकर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. बीजेपी के दारा सिंह चौहान उनसे काफी वोटों से पीछे चल रहे हैं. सपा सुबह शुरू हुई पोस्टल बैलेट की गिनती से ही आगे चल रही है. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जीत को लेकर जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital