देश

जापान में आए भूकंप के बाद PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री किशिदा को लिखा पत्र, बोले- मैं बहुत दुखी हूं

PM Modi on Japan Earthquake: जापान में हाल ही में आए भूकंप के बाद पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को पत्र लिखा है. पीएम मोदी ने गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जापान के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है.

बता दें कि जापान में हाल ही में आए भूकंप से भारी तबाही मची थी. एक जनवरी को जापान में लगातार एक के बाद एक करके 155 भूकंप आए, जिनमे दो भूकंपों की तीव्रता तो 7.6 और 6 थी. वहीं 153 झटकों की तीव्रता 153 झटकों की तीव्रता तीन से अधिक मापी गई थी. जापान में 7.6 और 6 की तीव्रता वाले जोरदार भूकंप के कारण पश्चिमी तट के किनारे पर स्थित इमारतें ढह गई थीं. जानकारी के मुताबिक, भूकंप के कारण अब तक 94 लोगों की जान गई है. शहरों, गांवों और कसबों में कई इमारतें, वाहन तथा नौकाएं भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं. अधिकारियों ने भूकंप के खतरे को देखते हुए चेतावनी जारी कर कुछ क्षेत्र में लोगों को अपने घरों से दूर रहने को कहा था.

हम जापान के साथ खड़े हैं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कथित तौर पर कहा, “एक जनवरी को जापान में आए भीषण भूकंप के बारे में जानकर मैं बहुत दुखी और चिंतित हूं.” एक सूत्र ने जापानी प्रधानमंत्री को लिखे मोदी के पत्र के हवाले से कहा, “मैं अपनी जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. हम जापान और आपदा से प्रभावित उसके लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं.”

यह भी पढ़ें: Covid 19 new Cases: कोरोना ने फिर बढ़ा दी टेंशन, पिछले 24 घंटों में 12 लोगों की गई जान, इन राज्यों की सबसे ज्यादा हालात गंभीर

अब तक 94 लोगों की गई जान

बता दें कि जापान में नए साल के दिन 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था. इन झटकों ने 94 लोगों की जान ले ली. समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि कम से कम 464 लोग घायल हुए और 200 से अधिक लोग लापता हो गए. खराब मौसम और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण बचाव अभियान में बाधा आई क्योंकि जापानी बचावकर्मियों ने विनाशकारी भूकंप के चार दिन बाद भी लापता 222 लोगों की शुक्रवार को तलाश की. इशिकावा क्षेत्र में लगभग 30,000 घरों में बिजली नहीं थी, और वहां और दो पड़ोसी क्षेत्रों में 89,800 घरों में पानी नहीं था. सैकड़ों लोग सरकारी आश्रय स्थलों में थे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

3 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago