देश

‘नरेश अग्रवाल के राजनीतिक 50 वर्ष’ पुस्तक का विमोचन 13 जनवरी को, गाजियाबाद के IMS इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचने का आमंत्रण

Book On Naresh Chandra Agrawal: यूपी में सियासत के जाने-पहचाने चेहरे, पूर्व मंत्री व सांसद नरेश अग्रवाल के सियासी सफर पर एक पुस्तक लिखी गई है. इस पुस्तक में उनकी 50 साल की राजनीतिक यात्रा को रेखां​कित किया गया है. इसलिए इस पुस्तक का नाम भी ‘नरेश अग्रवाल के राजनीतिक 50 वर्ष’ है.

इस पुस्तक के रचनाकार देवकी नंदन मिश्र हैं और इसे प्रभात प्रकाशन ने पब्लिश किया है. अब इस पुस्तक का विमोचन होने वाला है. यूपी सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल की ओर से लोगों को पुस्तक विमोचन समारोह में पहुंचने के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है.

पुस्तक का विमोचन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के हाथों होगा. विमोचन का समय 13 जनवरी शनिवार की सुबह 11 बजे रहेगा. कार्यक्रम के उपरांत जलपान की व्यवस्था रहेगी.

यह भी पढ़िए: दिल्ली में ‘पृथ्वी सूक्त…’ का विमोचन, RSS प्रमुख भागवत बोले- धरती माता के प्रति रखें भक्ति, प्रेम, समर्पण और त्याग की भावना

नरेश अग्रवाल की जीवनी: एक नजर

नरेश अग्रवाल का जन्म 1 अक्टूबर 1951 को हुआ था, वे मूलतः हरदोई जिले के निवासी हैं. 1972 में एलएलबी की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह राजनीति में आए. 1974 में युवा कांग्रेस हरदोई के अध्यक्ष बने. उनके पिता हरदोई के विधायक थे, इसलिए वह बचपन से ही राजनीति में सक्रिय हो गए.

1980 में नरेश अग्रवाल पहली बार विधायक बने, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह अपनी पारंपरिक सीट हरदोई से सात बार सांसद और दो बार राज्यसभा सदस्य चुने गये. वह चार कैबिनेट मंत्री रहे. अब उन्होंने अपनी राजनीति के 50 साल पूरे कर लिए हैं.

नरेश अग्रवाल जब ऊर्जा मंत्री थे, तब उन्होंने घर-घर बिजली पहुंचाने का अभियान शुरू किया था. 90 के दशक में उन्होंने कांग्रेस तोड़कर लोकतांत्रिक कांग्रेस बनाई और बीजेपी को समर्थन देकर कल्याण सिंह को मुख्यमंत्री बनाया. वहीं, वह पहली बार यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने. इस कवायद को ‘नरेश फॉर्मूला’ के नाम से जाना गया.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

4 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago