मथुरा पुलिस गश्त करती हुई (फाइल फोटो)
Mathura: हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा के बाद अब उत्तर प्रदेश की पुलिस भी अलर्ट हो गई है और हरियाणा की सीमा से जुड़े प्रदेश के जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दी गई है. इसी के साथ कृष्ण नगरी में भक्तों की आवाजाही को देखते हुए मथुरा जिले के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि, मथुरा जिले के कई इलाके हरियाणा के मेवात से जुड़े हुए हैं. वहां हुई हिंसा को देखते हुए इन इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ही कड़ी निगरानी की जा रही है.
आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि, हरियाणा का मेवात इलाका मथुरा के कोसी, बरसाना और गोवर्धन पुलिस थाना क्षेत्रों के इलाकों से सटा हुआ है और यहां पर लगातार भक्तों के आने-जाने का सिलसिला बना रहता है. विदेशी पर्यटक भी आते हैं. इसी को देखते हुए इन तीनों थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. उन्होंने जानकारी दी कि, हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.
इसी के साथ ड्रोन के जरिए पल-पल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि, अधिकारियों ने चौरासी कोसी परिक्रमा के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों से भी बातचीत कर ली है और उन्हें पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है. क्योंकि परिक्रमा का कुछ हिस्सा हरियाणा से होकर गुजरता है. इसलिए तार्थयात्रियों से लगातार बातचीत जारी है और उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है. इसी के साथ पुलिस ने सीमावर्ती कमार गांव के निवासियों से भी बातचीत कर ली है और उन्हें अफवाहों से बचने के लिए कहा है और अपील की है कि किसी भी तरह की गलत बातों में न आएं. मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश कुमार पांडेय ने मीडिया को जानकारी दी कि, दोनों समुदायों की मिश्रित आबादी वाले इलाकों में शांति समिति की बैठक भी आयोजित की जा रही हैं. ताकि जनता में सही बात जाए, अफवाह फैलाकर लोग किसी तरह का नुकसान न कर सकें.
अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, होडल सीमा से आगे हरियाणा की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. हालांकि, दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. तो वहीं आगरा से आने वाले और हरियाणा की ओर जाने वाले यातायात को टाउनशिप तिराहा, गोकुल बैराज, यमुना पार और यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से मार्ग परिवर्तित कर भेजा जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…