Haryana Violence: हरियाणा हिंसा पर फिल्मी सितारों ने जताई चिंता
Haryana Violence: बीते सोमवार से हरियाणा के नूंह से फैली हिंसा प्रदेश के गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, सोहाना और मानेसर में पहुंच गई है. सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि नूंह में हुई हिंसा में अभी तक 6 लोगों की मौत हुई है और कई जख्मी हैं. हिंसा की आग अब दिल्ली और नोएडा में भी फैलने की आशंका है. हरियाणा में हिंसा और आगजनी को लेकर फिल्मी हस्तियों ने भी चिंता जताई है. फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ट्वीट कर कहा,”ये कहर….क्यों….किसलिए? बख्श दे मालिक…अब… तो…बख्श दे….अब बर्दास्त नहीं होता.” उन्होंने आगे लिखा,”अपने वतन में तेरी दुनिया में मुझे अमन, सुकून, भाईचारा चाहिए.” धर्मेंद के अलावा अभिनेता सोनू सूद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
हरियाणा के नूंह से फैली हिंसा ने राज्य में अभी तक 6 लोगों की जान ले चुकी है. वहीं, कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. नूंह से फैली हिंसा के कारण प्रदेश के गुरुग्राम, पलवल, सोहाना, मानेसर समेत हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. वहीं, हिंसा को लेकर अभिनेता सोनू सूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस हिंसा में इंसानियत की जलने की बात कही है. सोनू सूद ने ट्वीट कर कहा,”ना किसी का घर जला, ना किसी की दुकान, बस जल रही है इंसानियत, देख रहा है इंसान.”
मिली जानकारी के अनुसार, मेवात के नूंह में हिंदुओं पर हमले को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली के कई क्षेत्रों में आज विरोध प्रदर्शन करने का प्लान बनाया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, “हरियाणा के नूंह में हाल ही में हुई हिंसक झड़पों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के आह्वान के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने दिल्ली के निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर(के पास) प्रदर्शन किया.” इस दौरान दिल्ली पुलिस के जवान मौके पर तैनात दिखे. वहीं, गाजियाबाद की नवयुग मार्केट में भी हिंदू संगठनों ने नूंह हिंसा के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया. इसके अलावा बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के घोंडा चौक पर भी विरोध प्रदर्शन किया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पुलिस बैरिकेडिंग की गई.
हरियाणा में हिंसा को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि नूंह में स्थिति कंट्रोल में हैं. गृह मंत्री विज ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया,”नूंह में स्थिति नियंत्रण में है. करीब 41 एफआईआर दर्ज की गई हैं. अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.” उन्होंने आगे कहा,”जिस तरह से पत्थर, हथियार और गोलियां मिली हैं, उससे लगता है कि इसके पीछे कोई मास्टरमाइंड है.” अनिल विज ने कहा,”हम विस्तृत जांच करेंगे और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.”
-भारत एक्सप्रेस
Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…