देश

Agra Accident: आगरा में भीषण हादसा, दो ऑटो की टक्कर में सैनिक की पत्‍नी की मौत

Agra Accident: आगरा में सड़क हादसे में सैनिक की पत्नी की मौत हो गई है. दरअसल बटेश्वर धाम के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे ऑटो जा रहा था इसी दौरान एक दूसरे ऑटो आमने-सामने टक्कर हो गई. इस घटना में मृतक सैनिक की पत्नी की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं दूसरे ऑटो में सवार पति-पत्नी और उनके बच्चे भी घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज किया जा रहा है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, फतेहाबाद के गांव भोगलीपूरा के रहने वाले सैनिक रामनिवास की पत्नी मंजू उर्फ सुनीता (38), अपनी बहन विनीता और भतीजी सरला के साथ ऑटो से बटेश्वर दर्शन के लिए जा रही थीं. दरअसल दोनों बहने रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए चित्रहाट के मालिया खेड़ा गांव स्थित अपने मायके आई थीं. इस दौरान बटकेश्वर जाने का प्लान बना और दोनों शुक्रवार सुबह ऑटो में सवार होकर बटेश्वर के लिए आ रही थीं. बताया जा रहा है कि बटेश्वर के मनपथ के पास सुबह करीब 10. 30 बजे उनका ऑटो पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे एक ऑटो से टकरा गया.

हादसे के बाद दोनों ऑटो से चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालने के बाद पास के सीएचसी में भर्ती कराया. जांच के बाद डॉक्‍टरों ने मंजू उर्फ सुनीता को मृत घोषित कर दिया तो वहीं हालत गम्भीर देखकर बहन विनीता और भतीजी सरला को आगरा रेफर कर दिया. वहीं मौके से दोनों ऑटो के चालक फरार हो गए हैं.

ये भी पढ़ें– ‘मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, इसकी भूमिका का समाज पर गहरा असर..’, मीडिया संवाद कार्यक्रम में बोले भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय

ये लोग भी हुए हैं घायल

दूसरे ऑटो में जैतपुर के संजीव शर्मा, पत्नी रूबी शर्मा, बेटी राधा, पुत्र आर्यन, आरुषि और इटावा की अपर्णा सवार थे जो कि घटना के बाद घायल हो गए हैं. ये लोग भी बटेश्वर मंदिर जा रहे थे. मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ऑटो में जो लोग सवार से उनमे से एक्सीडेंट में दोनों ओर से 6 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पुलिस ने हायर सेंटर भेज दिया है. घटना के सम्बंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप दीक्षित ने बताया कि दोनों ऑटो चालक मौके से फरार हो गए हैं. ऑटो को कब्जे में लेकर चालकों की तलाश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

44 seconds ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

9 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

13 minutes ago

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

23 minutes ago

EPFO Update: क्या सुरक्षित रहेगी कर्मचारियों की मेहनत की कमाई? EPFO के इस नए प्रस्ताव से मची हलचल

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…

31 minutes ago

योगी अकेले मैदान में, संगठन कहां खड़ा है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…

35 minutes ago