देश

Ghosi Bypoll 2023: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- 8 सितम्बर को सपा को लगेगा बहुत बड़ा धक्का

Ghosi Bypoll 2023: घोसी विधानसभा सीट पर 5 सितम्बर को उपचुनाव होना है. यहीं पर अपनी-अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं. घोसी में भाजपा औप सपा के बीच ही कड़ी टक्टर देखी जा रही है. इसीलिए जहां सपा की ओर से ब्रांड चेहरा अखिलेश यादव भाजपा पर खूब हमलावर हैं तो वहीं भाजपा की ओर से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अखिलेश पर खूब निशाना साध रहे हैं.

बता दें कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं सपा छोड़कर आए दारा सिंह चौहान को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है वह इसी सीट पर विधायक रह चुके हैं और भाजपा में शामिल होने के नाते उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था. इसी के बाद रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है. इसीलिए कहा जा रहा है कि इस सीट पर सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. वहीं आगामी लोकसभा चुनाव से पहले जनता के मन को परखने के लिए भी सत्तारूढ़ और विपक्ष दोनों ने ही घोसी उपचुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है.

ये भी पढ़ें- I.N.D.I.A Meeting : राहुल गांधी ने कहा- ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ तो इंग्लैंड भी नहीं कर पाया था, लालू बोले- हम मोदी को हटाकर ही दम लेंगे

सपा को लगेगा धक्का

हाल ही में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक निजी यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि सपा अब खत्म हो चुकी है. इसी के साथ अखिलेश पर भी निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि सपा को 8 सितंबर को बहुत बड़ा धक्का लगेगा क्योंकि इसी दिन यहां की जनता का आशिर्वाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को मिलेगा और यहां पर साइकिल लड़खाड़एगी और कमल के फूल को खिलेगा. उन्होंने सपा को अस्त हो गई पार्टी करार देते हुए कहा, “सपा एक समाप्तवादी पार्टी है, सपा अस्त हो चुका सूरज की तरह है, सपा को वोट देने का मतलब वोट कुंए में डाल देना है. बर्बाद कर देना है.”

सपा को कोई ऑक्सीजन नहीं देना चाहता

डिप्टी सीएम ने सपा को ICU में पड़ा हुआ बताया और कहा, “मैं कहता हूं समाजवादी पार्टी इस समय जनता के आशिर्वाद से ICU में पड़ी हुई है और उसे कोई ऑक्सीजन नहीं देना चाहता है.” इसी के साथ सपा को गुंडो की पार्टी बताया और कहा, “कोई गुंडागर्दी को, माफियागिरी को, अपराध को, दंगागिरी को वापस नहीं लाना चाहता है. ”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

23 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

35 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

43 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

52 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

54 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

1 hour ago