देश

Agra News: ताजमहल में स्विट्जरलैंड की महिला पर्यटक से धोखाधड़ी, 5 हजार का सामान, वसूले 37 हजार

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में विदेशी पर्यटक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. स्विट्जरलैंड की महिला पर्यटक के साथ ताजमहल पूर्वी गेट स्थित एक एंपोरियम में पांच हजार की कीमत के सामान के 37500 रुपये की वसूली कर ली गई. इस बात का पता पर्यटक को उस वक्त चला, जब उसने दूसरे एंपोरियम में उसी सामान की कीमत पूछी. इस पर उनको ठगी का एहसास हुआ तो एंपोरियम में पहुंचकर गुस्सा जताने के बाद पुलिस से शिकायत कर दी, इसके बाद पुलिस ने एंपोरियम के मालिक, गाइड और सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया है.

पूरे मामले को लेकर एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने मीडिया को जानकारी दी कि स्विटजरलैंड की ईजा बिल आगरा घूमने आई हैं. वह शनिवार को ताजमहल देखने गई थीं. वहां यूपी पर्यटन से मान्यता प्राप्त गाइड फुरकान अली उनके संपर्क में आया. उन्हें खरीदारी कराने के लिए पूर्वी गेट स्थित मार्बल काटेज एंड टेक्सटाइल्स एंपोरियम में ले गया. उन्होंने वहां मार्बल का छोटा बाक्स, शतरंज और उसके गोटियां पसंद कीं. सेल्समैन आमिर ने उन्हें तीन सामान की कीमत 80 हजार रुपये बताई. इसके बाद मोलभाव हुआ. 80 से सेल्समैन 60 हजार पर आ गया. बाद में 37500 रुपये में तीनों सामान का सौदा पक्का हुआ. विदेशी पर्यटक ने ऑनलाइन भुगतान कर दिया और फिर चली गईं.

ये भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात, चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

पुलिस में की शिकायत

होटल जाते समय रास्ते में वह एक अन्य एंपोरियम में रुकी. वहां उन्होंने ठीक वैसा ही सामान देखा और उसकी कीमत पूछ लिया तो सेल्समैन ने उसकी कीमत 4900 रुपये बताई. यह सुनकर वह दंग रह गईं. उनको अपने साथ ठगी का एहसास हुआ. इस पर उन्होंने एंपोरियम में आकर विरोध दर्ज कराया और अपना आर्डर कैंसिल करने को कहा. हालांकि उनका कहना है कि दुकानदार ने रुपये वापस कर दिए थे लेकिन बिल में आर्डर कैंसिल नहीं किया था. इस पर पर्यटक ने इसकी शिकायत पर्यटन थाने में दी.

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की धारा के तहत मुकदमा लिख लिया है. पुलिस का कहना है कि रकम वापसी का मतलब यह नहीं था कि धोखाधड़ी नहीं की गई. रविवार को पुलिस ने एंपोरियम में दबिश दी. मालिक हैदर, सेल्समैन आमिर और गाइड फुरकान अली को पकड़ लिया. साथ ही एंपोरियम के सीसीटीवी का डीवीआर जब्त किया है. एंपोरियम में सेल्समैन ने खरीदा हुआ सामान पर्यटक को नहीं दिया था. कहा था कि वह अपना पता लिखा दें. सामान उनके घर पार्सल से भेजा जाएगा. एक जगह पर्यटक के हस्ताक्षर भी कराए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

12 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

17 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

18 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

29 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

50 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago