खेल

IND vs NZ: 239 बालों में एक भी SIX नहीं, 100 रन बनाने में बल्लेबाजों के छूटे पसीने, हार्दिक पंड्या ने उठाए पिच पर सवाल

IND vs NZ 2ND T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी-20 मैच के बाद लखनऊ की पिच की खूब आलोचना हो रही है. भारतीय टी-20 कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड पर भारत की छह विकेट से जीत के बाद लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर सवाल उठाए हैं. हालांकि टीम की जीत ने कप्तान हार्दिक को जरूर राहत दी क्योंकि सीरीज अब 1-1 बराबरी पर है. मैच के बाद हार्दिक ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो ये एक चौंकाने वाला विकेट (पिच) था. दोनों ही मैच हमने (ऐसी पिच) पर खेले हैं. मुझे मुश्किल विकेट से कोई समस्या नहीं है, मैं उसके लिए तैयार हूं लेकिन ये दोनों विकेट टी20 के लिए नहीं बने थे.

हार्दिक पंड्या ने उठाए पिच पर सवाल

पंड्या का मानना ​​था कि इकाना स्टेडियम की पिच पर 120 रन भी जीतने के लिए अच्छा स्कोर था. हमारे गेंदबाज अपनी योजना पर कायम रहे और यह सुनिश्चित किया कि वे (न्यूजीलैंड के बल्लेबाज) स्ट्राइक रोटेट नहीं करें. हम स्पिनरों से लगातार गेंदबाजी कराते रहे. ओस ने इस मैच में कोई भूमिका नहीं निभाई. भारतीय कप्तान ने यह भी माना कि उनके स्पिनर हमसे ज्यादा गेंद को स्पिन कराने में सक्षम थे. इसलिए हमें थोड़ी मुश्किल हुई. बता दें, भारत ने इस मैच को एक गेंद शेष रहते छह विकेट से जीता. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 31 रन की साझेदारी कर टीम को जजीत दिलाई. वहीं भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिये बनाई गई पिच के बारे में क्यूरेटर ही जवाब दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: स्पिनरों का दम, फिर SKY का जुझारूपन, लखनऊ में भारत की रोमांचक जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

239 बालों में एक भी SIX नहीं

भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस लो-स्कोरिंग मैच में रोमांच बेहद ज्यादा था. चाहे कीवी बल्लेबाज हो या भारतीय बल्लेबाज, रन बनाने के लिए हर कोई तरस रहा था. यहां तक की अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर सूर्या के बल्ले से भी कोई बड़ा शॉट नहीं निकला. 100 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में यह मैच जीता. खास बात यह रही कि इस मैच में एक भी छक्का नहीं लगा. पूरे मैच में भारत और न्यूजीलैंड की तरफ से 239 गेंदे डाली गई, लेकिन इस दौरान कोई भी बल्लेबाज गेंद को छक्के में तब्दील नहीं कर पाया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

15 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

37 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago