देश

Agra News: अब आगरा से इन शहरों के लिए भर सकेंगे हवाई उड़ानें, जयपुर के लिए भी जल्द शुरू होगी फ्लाइट

Agra News: उत्तर प्रदेश दिन पर दिन विकास के रास्ते पर है, फिर चाहे वह सड़क मार्ग हो या हवाई. लोगों की सुविधाओं को देखते हुए यूपी लगातार उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. इसी बीच हवाई यात्रा करने वालों के लिए आगरा से अच्छी खबर सामने आ रही है. रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल आगरा से जयपुर के लिए फ्लाइट रवाना करेंगे तो वहीं खबर सामने आ रही है कि अहमदाबाद के लिए फ्लाइट पहले से ही फुल हो गई है. वहीं टिकटों की एडवांस बुकिंग भी लगातार जारी है. 78 सीट वाले विमान का संचालन रोज होगा.

बता दें कि आगरा से अन्य राज्यों के लिए जाने के लिए फ्लाइट का इंतजार करने वालों की अब प्रतीक्षा खत्म हो गई है, क्योंकि रविवार से आगरा से जयपुर के लिए फ्लाइट चालू होने वाली है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, शनिवार रात तक इस फ्लाइट की 65 प्रतिशत सीटों की बुकिंग पूरी तरह से भर गई थीं तो वहीं चार महीने बाद शुरू हुई अहमदाबाद फ्लाइट में भी एडवांस बुकिंग के तहत फुल हो गई है औऱ बेंगलुरु व मुंबई की 90 प्रतिशत सीट भी फुर हो गई है तो वहीं लखनऊ फ्लाइट का संचालन भी अब रोज होगा. बता दें कि खेरिया एयरपोर्ट से भोपाल, बेंगलुरु, मुंबई और लखनऊ शहरों के लिए अभी तक फ्लाइट का संचालन हो रहा था, लेकिन अब रविवार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा शीतकालीन शेड्यूल लागू कर दिया जाएगा. इसी के साथ ही जयपुर शहर की नई फ्लाइट का संचालन भी शुरू हो जाएगा. जबकि चार माह से बंद पड़ी अहमदाबाद फ्लाइट फिर से शुरू हो रही है, जिससे यात्रियों को खासा राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें-UP News: पुलिस की वर्दी में बनाई रील, FIR दर्ज होते ही फरार हुआ यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान

रोज मिलेगी फ्लाइट

फ्लाइट को लेकर इंडिगो कंपनी के एक अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी कि जयपुर और अहमदाबाद फ्लाइट का रोज संचालन होगा. जयपुर के लिए उड़ान भरने वाला विमान 78 सीटों का है, जिसकी फिलहाल 65 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है. तो दूसरी ओर लखनऊ फ्लाइट का संचालन भी अब प्रत्येक दिन होगा. तो भोपाल में 45 प्रतिशत, लखनऊ में 60 प्रतिशत, मुंबई और बेंगलुरु में 90 प्रतिशत सीट की बुकिंग हो चुकी है. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए फिलहाल फ्लाइट की टाइमिंग में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. वहीं खबर सामने आ रही है कि खेरिया एयरपोर्ट में सुविधाएं बढ़ाने को लेकर जल्द ही बैठक होने की सम्भावना है तो वहीं हैदराबाद और गोवा फ्लाइट के संचालन को लेकर भी मांग उठाए जाने की बात सामने आई है. माना जा रहा है कि बेंगलुरु, अहमदाबाद की तरह ही हैदराबाद और गोवा की फ्लाइट भी पूरी तरह से भर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

53 minutes ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

1 hour ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

1 hour ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

2 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

3 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

3 hours ago