देश

UP PET Exam-2023: यूपी PET परीक्षा में मुन्ना भाइयों के खेल पर UP STF की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक सॉल्वर्स गिरफ्तार, ली गई AI की मदद

UP PET Exam-2023: उत्तर प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान जहां एक ओर तमाम डिवाइस की मदद से पास कराने का दावा करने वाले मुन्नाभाई सक्रिय हैं तो वहीं यूपी एसटीएफ भी पूरी तरह से शातिर मु्न्ना भाइयों का खेल बिगाड़ने के लिए एक्टिव है और इसी के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने परीक्षा के पहले ही दिन 50 सॉल्वर्स को गिरफ्तार कर लिया है और इनकी तस्वीरें भी जारी कर दी हैं.

मालूम हो कि सरकारी नौकरी पाने के लिए अब पीईटी की अर्हता को अनिवार्य कर दिया गया है. तो वहीं परीक्षा को पास करने के लिए लोग मुन्ना भाइयों का सहारा ले रहे हैं. सॉल्वर्स बड़ी-बड़ी रकम लेने के बाद कान में ब्लूटूथ लगवाकर एग्जाम पेपर सॉल्व कराने के साथ ही एडमिट कार्ड में खेल करने तक का पूरा बंदोबस्त किए हैं. मालूम हो कि परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड में फोटो बदलकर सॉल्वर को एग्जाम हॉल में बैठा दिया जाता है, जोकि पेपर सॉल्व करता है, लेकिन यूपी एसटीएफ ने इन सॉल्वर्स गैंग का पर्दाफाश कर दिया है और एग्जाम होने से पहले ही 50 मुन्नाभाई दबोच लिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Temple: “मुल्क के वजीरे आजम को न किसी मंदिर…”, पीएम मोदी द्वारा राम मंदिर का उद्घाटन किए जाने का मौलाना महमूद मदनी ने किया विरोध

AI की ली जा रही है मदद

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान दूसरे की जगह एग्जाम दिलवाने के आरोप में एसटीएफ ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को फोटो मैच नहीं होने पर दबोचा गया है. इसी के साथ ही रजिस्टर्ड परीक्षार्थी को भी गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि इस बड़ी कार्रवाई के लिए एसटीएफ की 8 यूनिट परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रही है. तो इसी के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सहारे परीक्षा देने वाले जालसाजों को पकड़ने के लिए निगरानी की जा रही है. बता दें कि सॉल्वर गैंग को दबोचने के लिए इरिस स्कैनिंग के साथ ऑनलाइन आधार वेरिफिकेशन की व्यवस्था की गई है. इसी के साथ ही परीक्षार्थी की इलेक्ट्रॉनिक अटेंडेंस भी लगवाई जा रही है.

50 से अधिक सॉल्वर्स गिरफ्तार, परीक्षा केंद्रों से डिवाइस बरामद

बता दें कि अचानक छापा मारकर एसटीएफ ने पीईटी परीक्षा के पहले ही दिन नकल कराने वाले सॉल्वर गैंग के सरगना के साथ ही नकल कराने वाले कक्ष निरीक्षक सहित 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है. ये बड़ी कार्रवाई प्रयागराज, बांदा, कानपुर,वाराणसी और नोएडा सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों से की गई है. इस दौरान एसटीएफ की टीम को परीक्षा केंद्रों के अंदर से डिवाइस भी मिली है. पहले ही दिन दोनों पालियों में 38 सॉल्वर और ब्लूटूथ से परीक्षा दे रहे 9 परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया है तो इसी के साथ ही फेस रिकॉग्निशन एप के जरिए 16 परीक्षार्थी पकड़े गए हैं.

ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल करने वाले ये लोग गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए सॉल्वर्स में उन्नाव के सुजीत कुमार, बांदा के पंकज कुमार मौर्य, वाराणसी के जितेंद्र कुमार वर्मा, प्रतापगढ़ के दीपक कुमार पटेल और प्रयागराज के अजय कुमार पटेल उर्फ गामा, अनुराग, विनय पटेल आदि को पुलिस ने ब्लूटूथ के मिनी डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया है. इन लोगों की फोटो भी एसटीए ने शेयर की है.

35 जिलों के 1000 से अधिक सेंटर पर हो रही है परीक्षा

बता दें कि यूपी पीईटी की परीक्षा दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है. परीक्षा दो पालियों में हो रही है. 35 जिलों के 1058 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 20 लाख 7 हजार 553 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. तो वहीं परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 24033 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और हर जिले में एडीएम स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है. इसी के साथ 35 एडीएम, 364 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 1249 स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत कुल 80,274 कर्मचारियों को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

4 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

5 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

6 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

6 hours ago