देश

Noida News: 11वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, सोसायटी में मचा हड़कम्प, ये बड़ी वजह आई सामने

Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में ऊंची-ऊंची इमारतों से गिरकर युवतियों व युवकों की मौत की खबरों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा खबर सूरजपुर थानाक्षेत्र की एक सोसायटी से सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह यहां रहने वाली 23 वर्ष की एक युवती इमारत की 11वीं मंजिल से संदिग्ध अवस्था में गिर गई, जिससे उसकी मौत होने के बाद सोसायटी में हड़कम्प मच गया. लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में प्रथम दृष्ट्या मानसिक तनाव में होने की वजह से युवती के फ्लैट से छलांग लगाने की बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है और युवती के जानने वालों से पूछताछ कर रही है तो वहीं थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने मीडिया को जानकारी दी है कि शनिवार सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली कि पुलमारिया गार्डन हाउसिंग सोसायटी में रहने वाली 23 वर्षीय युवती अरोमा 11वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट से नीचे गिर गई है, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है. इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है. उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो जानकारी सामने आई कि, युवती के फ्लैट की रसोई की खिड़की टूटी हुई है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: अब स्कूलों में पढ़ाया जाएगा राम मंदिर निर्माण का इतिहास, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने दिए संकेत

ऐसी आशंका है कि युवती ने अपने फ्लैट से कूदकर आत्महत्या की है. वहीं युवती के बारे में पुलिस ने और भी जानकारी जुटाई है, जिसमें मालूम हुआ है कि युवती ने बेंगलुरु से पढ़ाई की है और वह वहीं रह कर पढ़ रही थी. घरवालों से पूछताछ में सामने आया है कि मानसिक तनाव के चलते युवती ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर आ गई थी और उसका इलाज भी चल रहा था. परिवार वालों ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार उसकी देखभाल की जा रही थी, लेकिन शनिवार को न जाने कैसे वह फ्लैट से नीचे गिर गई. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अभी छानबीन में जुटी है और युवती की मौत को लेकर परिजनों व उसके फ्लैट के आस-पास स्थित फ्लैट में रहने वालों से भी युवती के व्यवहार आदि को लेकर पूछताछ की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

54 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

57 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago