देश

Agra: 15 साल की किशोरी का अपहरण कर तीन युवकों ने किया गैंगरेप, गिरफ्तारी के डर से एक आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां तीन युवकों ने 15 वर्ष की एक किशोरी का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया. इस मामले में पुलिस ने तलाशी शुरू की तो एक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जबकि एक को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. इस घटना का एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है,

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि सोमवार को किशोरी का कथित तौर पर उस वक्त अपहरण किया गया, जब वह अपने पिता की दुकान से लौट रही थी. पुलिस ने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि पहले मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने किशोरी का पीछा किया और फिर इसके बाद उसे दो अलग युवकों ने एक ऑटोरिक्शा के अंदर खींच लिया गया. सहायक पुलिस आयुक्त आनंद कुमार पांडे ने बताया कि, किशोरी का एक ऑटो रिक्शा में अपहरण कर युवक गांव के बाहर ले गए और फिर गैंग रेप को अंजाम दिया.

उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक ईंट भट्टे की देखभाल करने वाले एक व्यक्ति को किशोरी सड़क किनारे पड़ी मिली. मामले की जांच करते हुए पुलिस एक आरोपी के गांव तक पहुंची. जहां गिरफ्तारी के डर से जगदीश नाम के एक युवक ने अपने ही घर के पास एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि उसको ये जानकारी हो गई थी कि उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि एक अन्य आरोपी रूपेश को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीसरा फरार है. उसकी तलाश में पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है. पुलिस ने बताया कि रूपेश, करुणा और जगदीश (इन तीनों की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच है) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 और 376 डी (गैंगरेप) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- India vs Bharat Controversy: ‘इंडिया’ या ‘भारत’ पर मचा सियासी घमासान, क्या है मोदी सरकार का प्लान?

ऑटो चालक भी गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त सोमेंद्र मीणा ने बताया कि आरोपी ऑटोरिक्शा चालक रूपेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूरे मामले की पूछताछ की जा रही है. फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की छह टीमें बनाई गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

21 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

50 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago