भारत बनाम पाकिस्तान
Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के सुपर-4 के मुकाबले शुरू हो गए हैं. पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. वहीं अब सुपर-4 के सबसे बड़े मुकाबले पर सभी की नजरें हैं, जो भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार, 10 सितंबर को खेला जाना है. एशिया कप-2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसके बाद इस मुकाबले को लेकर दोनों टीमों के फैंस का उत्साह और भी बढ़ा हुआ है.
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान 13 बार आमने-सामने आ चुके हैं. भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बना रखी है और उसे सात मैचों में मात दी है, जबकि पाकिस्तान को पांच बार जीत मिली है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है.
पिछले मुकाबलों की बात करें तो हाल के सालों में दोनों देशों के बीच कम ही मुकाबले खेले गए हैं. हालांकि दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी 10 एकदिवसीय मुकाबलों में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने इन 10 में से 7 मैचों में जीत हासिल की है जबकि तीन में पाक को जीत मिली है. वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम 6 साल से नहीं हारी है. टीम इंडिया को पिछली बार 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने शिकस्त मिली थी. वहीं एशिया कप की बात करें तो भारत वनडे एशिया कप में पाकिस्तान से पिछली बार 2014 में हारा था.
जहां तक एशिया कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की बात है, तो भारत का पलड़ा यहां भी भारी रहा है. 1984 में एशिया कप का पहली बार आयोजन हुआ था और तब भारत ने ट्रॉफी अपने नाम की थी. टीम इंडिया ने अब तक 7 बार एशिया कप पर कब्जा जमाया है. टीम इंडिया ने 1984, 1988, 1990, 1995, 2010, 2016 और 2018 में एशिया कप अपने नाम किया था. भारत ने 7 में से 6 एशिया कप वनडे फॉर्मेट में जीते हैं जबकि एक बार टी20 फॉर्मेट में टीम ने ट्रॉफी जीती है.
ये भी पढे़ें: Asia Cup 2023: मैच वेन्यू बदलने से PCB को हुआ भारी नुकसान! जय शाह के सामने पैसों के लिए गिड़गिड़ाया, मांगा मुआवजा
पाकिस्तान की बात करें तो अब तक 15 में से सिर्फ दो बार ही वह एशिया कप की ट्रॉफी जीत सका है. पाकिस्तान ने 2000 और 2012 में एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया था. पिछले साल एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान पहुंचा था लेकिन श्रीलंका के हाथों हार से तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर हो गया था.
एशिया कप-2023 में एक बार फिर दोनों टीमें खिताब जीतने के इरादे से उतर रही हैं. वहीं हमेशा की तरह दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर रोमांच चरम पर है. पाकिस्तान के पास पेसर्स की तिकड़ी है तो भारत के पास विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ईशान किशन और हार्दिक पंड्या के रूप में विस्फोटक लाइन अप है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…