देश

पत्नी का मोबाइल छीनना पड़ा भारी…महिला ने पति को बांधकर दिए बिजली के झटके, बचाने आए बेटे की भी कर दी पिटाई

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक शख्स ने पत्नी को मोबाइल चलाने से मना किया और उसे छीन लिया. इस पर पत्नी का पारा इतना हाई हो गया कि उसने पति को करंट के झटके तक दे दिए. पीड़ित पति ने बताया कि 14 साल के बेटे ने जब अपनी मां को रोकने की कोशिश की उसने उसकी भी पिटाई कर दी. फिलहाल घटना को अंजाम देने के बाद से ही महिला फरार है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना आगरा के प्रदीप सिंह के साथ ही हुई है. प्रदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 2007 में बेबी यादव के साथ हुई थी. प्रदीप ने कहा कि उन्होंने फोन पर पत्नी को किसी के साथ बात करते हुए देखा. इस पर पत्नी के घरवालों से शिकायत की तो उन्होंने फोन छीन लेने की सलाह दी. इसी के बाद पत्नी ने उसे बंधक बनाकर पहले पिटाई की और इसके बाद बिजली के झटके भी दिए.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: अंतिम चरण का मतदान शुरू, पीएम मोदी सहित कई मंत्री व विपक्षी नेता मैदान में, वोट डालने पहुंचे AAP सांसद, संदेशखाली से भाजपा प्रत्याशी ने कही चौंका देने वाली बात, Video

बेटे को भी मारा

प्रदीप ने पुलिस को बताया कि फोन छीनने के बाद पत्नी इस तरह से क्रोधित हुई कि उसे मेरी जान की भी परवाह नहीं रही. मुझे मारने के साथ ही बेटे को भी मारा. पीड़ित ने बताया कि घटना 18 मई की रात को हुई. पत्नी ने पहले मुझे नशे की दवा खिलाकर बेहोश कर दिया और इसके बाद बिस्तर से बांध दिया. पहले मुझे क्रिकेट बैट से मारा और पिर बिजले के झटके भी दिए. इस पर बेटा जब बचाने के लिए आया तो उसे भी मारा. प्रदीप ने इस दौरान ये भी बताया कि उसे सिर और शरीर के अन्य हिस्से में चोटें भी लगी हैं.

इन धाराओं में दर्ज की गई रिपोर्ट

महिला के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. किशनी थाने के SHO अनिल कुमार ने मीडिया को बताया कि पीड़ित का इलाज कराया जा रहा है. तो वहीं महिला के खिलाफ IPC की धारा 307, 328 और 506 के तहत मामला रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम उसकी तलाश में जुट गई है. उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

2 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

3 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

3 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

4 hours ago