सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
IndiGo: एक बार फिर से इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस बार चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो विमान को उड़ाने की धमकी मिली है. शनिवार सुबह फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से मुम्बई के लिए सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी और सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी. इसी के बाद हवाईअड्डे के अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी. सबसे पहले यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा गया. हालांकि पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है.
इंडिगो ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 में बम होने की धमकी मिली थी. मुंबई में उतरने पर, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया और सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को एक अलग खाड़ी में ले जाया गया. सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए हैं. विमान का अभी निरीक्षण चल रहा है. सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद, विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में तैनात किया जाएगा. मीडिया सूत्रों के मुताबिक विमान में 172 यात्री सवार थे.
बता दें कि स्कूलों के साथ ही विमानों को बम से उड़ाने की धमकी लगातार मिल रही है. 28 मई 2024 को भी इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. तब दिल्ली से वाराणसी जा रहे विमान को धमकी दी गई थी. फ्लाइट में जांच के बाद सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया था कि दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई2211 के शौचालय में एक टिशू पेपर पर बम लिखा हुआ था. इसी के बाद मौके पर जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियां पहुंची थीं लेकिन जांच के बाद बम जैसी कोई भी संदिग्ध वस्तु फ्लाइट में नहीं मिली थी. वहीं कल भी दिल्ली से श्रीनगर जा रही विस्तारा की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. हालांकि जांच के बाद विमान में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी. बता दें कि इससे पहले दिल्ली, लखनऊ और जयपुर के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. हालांकि सुरक्षा एजेंसियां लगातार मामले की छानबीन कर रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगले महीने संभावित वापसी की अटकलों के बीच…
Meerut Murder Case: मेरठ के सिंघावली गांव में युवती से बातचीत की रंजिश में रोहित…
चर्चित यूट्यूबर 'एक्स-मुस्लिम साहिल' ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो जारी कर दावा किया है…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को शेयर…
NCR AQI Improvement: पंजाब में 16 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज…
खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अमिताभ बच्चन को धमकी देते हुए 19 से 27…