देश

कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर PM Modi की साधना का आज आखिरी दिन, ‘सूर्य अर्घ्य’ से की ध्यान साधना की शुरुआत

तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आज शनिवार को भी जारी है. आज उनकी ध्यान साधना का आखिरी दिन है. सामने आए एक नए वीडियो में प्रधानमंत्री सुबह-सुबह सूर्य को जल अर्पण और मंत्रोच्चार करते दिख रहे हैं.

वह हाथ में रुद्राक्ष की माला लिए विशाल शांत समुद्र को निहारते हुए मंदिर परिसर में नंगे पांव घूमते नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी बाद में मेमोरियल के एक हॉल में स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के सामने ध्यान के लिए बैठे नजर आते हैं. 30 मई (बृ​हस्पतिवार) की शाम से शुरू हुआ, पीएम मोदी का 45 घंटे का ध्यान आज समाप्त हो जाएगा.

‘सूर्य अर्घ्य’ से ध्यान साधना की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में सूर्योदय के समय ‘सूर्य अर्घ्य’ देने के बाद शनिवार को तीसरे और अंतिम दिन अपनी ध्यान साधना शुरू की. ‘सूर्य अर्घ्य’ आध्यात्मिक अभ्यास से जुड़ी एक परंपरा है, जिसमें भगवान सूर्य को जल अर्पित कर उन्हें नमन किया जाता है.

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एक लोटे से सूर्य को जल अर्पित किया और माला जपी. उन्होंने बताया कि मोदी भगवा वस्त्र पहने हुए थे और उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की. वह अपने हाथों में ‘जाप माला’ लेकर ध्यान मंडपम के चारों ओर चक्कर लगाते दिखे.

गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचे थे पीएम

कन्याकुमारी सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्यों के लिए मशहूर है और विवेकानंद मेमोरियल तट के पास समुद्र में एक छोटे-से टापू पर स्थित है. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी करीब ढाई महीने के ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करने के बाद 30 मई को कन्याकुमारी पहुंचे थे. उसी दिन शाम को उन्होंने भगवती अम्मन मंदिर में पूजा की. मेमोरियल हॉल जाने से पहले उन्होंने तिरुवल्लुवर, रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा देवी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं के सामने भी प्रार्थना की.

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 16 मार्च से 30 मई के बीच पीएम मोदी ने 75 दिन में 206 जनसभाएं तथा रोड शो किए और 80 इंटरव्यू दिए. औसतन उन्होंने हर दिन करीब तीन सार्वजनिक कार्यक्रम किए.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

2 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

2 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

3 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

3 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

4 hours ago