देश

कहीं धंसी सड़कें तो कहीं जलभराव, दिल्ली-NCR को भारी बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत

उत्तर भारत के कई इलाकों में बेमौसम बारिश ने लोगों की मुश्किलों में इज़ाफा कर दिया है. बारिश थमने का नाम नहीं ले रही हैं. मौसम विभाग ने 17 राज्‍यों में बारिश का अलर्ट (IMD Rain Alert) जारी किया है. कहीं हल्‍की, कहीं मध्‍यम तो कहीं-कहीं भारी होने के आसार है. नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद समेत दिल्ली-NCR के अधिकतर हिस्‍सों में तेज-धीमी बारिश का सिलसिला जारी है. दिल्‍ली-एनसीआर में भी पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के कारण दिल्‍ली के कई इलाकों में पानी भर चुका है. गुरुग्राम की सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा में पानी सोसायटियों के ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच चुका है. उत्तराखंड के भी तकरीबन हर हिस्से में बारिश हो रही है.राज्य के चंपावत में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग बंद हो गया है.जिससे वहानों का अवागमन पूरी तरह से ठप हो चुका हैं.

मौसम विभाग ने क्‍या कहा?

मौसम विभाग की मानें तो 3 दिनों से हो रही लगातार बारिश से हवा की गुणवत्ता सुधरी है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो-तीन तक बारिश होने के आसार है. कुछ इलाकों में काफी तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है. उत्तर भारत समेत दिल्ली, NCR में 10 और 11 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई जा रही है. जिससे अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है. फिलहाल 3 दिनों तक मौसम इसी स्थिति में बना रह सकता है.

कहां-कहां होगी बारिश?

IMD के अनुसार, दिल्‍ली और एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्‍टेशन,गाजियाबाद, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बल्‍लभगढ़) में हल्‍की से मध्‍यम तीव्रता की बारिश होने के आसार है. हरियाणा के सोनीपत, होडल, यूपी के मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हस्तिनापुर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, हापुड़, संभल, खुर्जा, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, मथुरा और आगरा में भी हल्‍की से तेज बारिश के आसार है. इसके साथ ही राजस्‍थान के भरतपुर में भी तेज बारिश होने का अनुमान है.

 -भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

32 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

51 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

53 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

1 hour ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

1 hour ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

1 hour ago