देश

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: PMLA केस में ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

दिल्ली हाई कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित बिचौलिए और ब्रिटिश नागरिक क्रिशयन मिशेल जेम्स की ओर से दायर जमानत याचिका फैसला सुरक्षित रख लिया है. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने दोनों पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित रखा है. ईडी की ओर से पेश जोहेब हुसैन ने मिशेल की ओर से दायर जमानत याचिका का विरोध किया है.

मिशेल को SC ने सिर्फ सीबीआई के मामले में दी जमानत

ईडी के वकील ने कहा कि मिशेल को सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ सीबीआई के मामले में जमानत दी है ईडी के मामले में नहीं. ईडी ने कोर्ट से एक बार फिर कहा कि मिशेल एक ब्रिटिश नागरिक है, इसलिए वह भाग सकता है. वही मिशेल की ओर से पेश वकील अल्जो जोसेफ ने कहा, मेरा पासपोर्ट पहले ही समाप्त हो चुका है, मेरे पास पासपोर्ट नही है, जमानत मिलने के बाद अगर ट्रायल कोर्ट शर्त लगाता है तो, मुझे बाहर आने शर्ते लगाता है, तो मुझे बाहर आने में समय लगेगा. अगर जमानत मिल जाती है तो मैं ट्रायल कोर्ट की अनुमति लेकर बाहर आ सकता हूं और पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकता हूं. फिर मुझे वीजा के लिए आवेदन करना होगा.

साल 2018 में मिशेल को किया गया था गिरफ्तार

मिशेल के वकील ने कहा कि अधिकतम सजा पूरी करने के बाद मैं भाग जाऊ या रहूं, इससे क्या फर्क पड़ता है. सुप्रीम कोर्ट ने मिशेल को यह कहते हुए जमानत दे दिया था कि 25 वर्षों में मुकदमा पूरा नहीं हो सकता है.  मिशेल को 4 दिसंबर 2018 को गिरफ्तार किया गया था, जबकि प्राथमिकी 2013 में दर्ज की गई थी. इस मामले में कुल 60 आरोपी शामिल है. जिनमें से 21 ने न तो जांच में शामिल हुए है और न ही उन्हें आज तक ईडी द्वारा समन जारी किया गया है. अभियोजन पक्ष की पहली शिकायत 24 नवंबर 2014 को दायर की गई थी. जबकि 21 नवंबर 2024 को 12 वी सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

13 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

25 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

44 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago