देश

Ahmedabad Air India Plane Crash: “”जाको राखे साइयां, मार सके न कोय,” क्रैश हुए प्लेन को छोड़ने वाली यात्री ने बताई यात्रा रद्द करने की वजह

Ahmedabad Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) को बड़ा हादसा हो गया. अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का प्लने टेक ऑफ के दौरान क्रैश हो गया. प्लेन में 12 चालक दल समेत कूल 242 यात्री सवार थे, जिसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं. विमान के क्रैश होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

क्रैश हुए इस विमान में एक और यात्री सवार होने वाले थे मगर कुछ कारणों से उन्होंने यह प्लेन छोड़ दी.

सावजी भाई टिंबाडिया ने बताया कि लंदन में उनका बेटा रहता है और क्रैश हुई इस प्लेन में उनका भी टिकट था मगर उन्होंने गुरुवार को छोड़कर सोमवार की टिकट ली है. यात्रा के लिए सोमवार का दिन तय करने के पीछे उन्होंने बताया कि उन्हें अपने अंदर से आवाजज आई की आज सफर करने के लिए सही दिन नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि मैं भगवान स्वामी नारायण का भक्त हूं और उन्होंने ही मुझे बचाया है.

अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत

बता दें कि गुरुवार को एयर इंडिया का प्लेन बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर टेक ऑफ के 5 मिनट के बाद ही कंट्रोल से बाहर हो गया और अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा. इस हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक शामिल थे.

विमान में कौन-कौन सवार थे

एयर इंडिया ने विमान में सवार लोगों की राष्ट्रीयता की शुरूआती जानकारी शेयर किया है. 242 लोगों में से 169 भारतीय नागरिक थे. बाकी में 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई यात्री शामिल थे. विमान की कप्तानी सुमीत सभरवाल कर रहे थे, जबकि क्लाइव कुंदर को-पायलट थे. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कुंदर ने लगभग 1,100 घंटे उड़ान भरी थी. इस हादसे ने ब्रिटेन में चिंता पैदा की है, क्योंकि प्लेन में 53 ब्रिटिश नागरिक भी सवार थे.


ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में गिरा विमान और मच गई अफरा-तफरी, डॉक्टर और मेस कर्मचारियों की मौतों की आशंका


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

2 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

2 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

3 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

4 hours ago