Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) को बड़ा हादसा हो गया. अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का प्लने टेक ऑफ के दौरान क्रैश हो गया. प्लेन में 12 चालक दल समेत कूल 242 यात्री सवार थे, जिसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं. विमान के क्रैश होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
ये हादसा मेघानी नगर इलाके में हुआ है. प्लेन के टेक ऑफ होने के बाद कंट्रोल से बाहर चला गया और 5 मिनट के अंदर ही प्लेन बयरामजी जीजीभॉय मेडिकल कॉलेज (BJ Medicsl College) के हॉस्टल पर गिर गया. हादसे के वायरल वीडियो में क्रैश के बाद प्लेन का अलग हुआ हिस्सा हॉस्टल की दीवार पर लटका हुआ दिख रहा है.
हॉस्टल पर प्लेन क्रैश की वजह से बीजे मेडिकल कॉलेज के कुछ मेस कर्मचारियों और डॉक्टरों/मेडिकल छात्रों की मौत और कुछ के घायल होने की खबरें हैं. हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकि है.
प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और शुरुआती बचाव रिपोर्टों से पता चलता है कि दुर्घटना के समय कई छात्र छात्रावास या मेस हॉल के अंदर थे. अचानक हुए हादसे और उसके परिणामस्वरूप हुए विस्फोट से हवा और ज़मीन दोनों पर भारी नुकसान और हताहत हुए हैं.
छात्रों ने हादसे को अकल्पनीय बताया
गुजरात के सबसे बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थानों में से एक बीजे मेडिकल कॉलेज में हुआ ये हादसा चिंता का विषय है. ऐसी रिपोर्टें सामने आई हैं कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 की दुर्घटना का असर कैंपस के हॉस्टल मेस क्षेत्र पर पड़ा है. यह वह स्थान है जहां छात्र अक्सर देर रात के समय आते हैं. हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी भी प्रतीक्षित है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटना छात्रों के आवास सुविधाओं के बहुत करीब हुई थी.
Air India Flight AI171, which crashed shortly after takeoff from Ahmedabad early Thursday morning, has reportedly crashed into the hostel mess of BJ Medical College, one of Gujarat’s largest government-run medical institutions.
Initial reports from the scene indicate that… pic.twitter.com/jSyU8Afpw8
— Madhuri Adnal (@madhuriadnal) June 12, 2025
अहमदाबाद के मध्य में स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज एक प्रमुख चिकित्सा शिक्षा संस्थान है. इसकी छात्रावास सुविधाओं में सैकड़ों एमबीबीएस और पोस्ट ग्रैजुएट के छात्र रहते हैं, जिनमें से कई परिसर में ही रहते हैं. हॉस्टल के मेस में हुई इस दुर्घटना को छात्रों और शिक्षकों ने “अकल्पनीय” बताया है.
ये भी पढ़ें: Ahmedabad Air India Plane Crash: क्या है बोइंग 787-8 Dreamliner प्लेन की खासियत, जानिए सबकुछ
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


