देश

कौन है एआई समिट में प्रदर्शन करने वाला नरसिम्हा यादव, राहुल गांधी संग पदयात्रा की तस्वीर वायरल

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चल रहे ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में हंगामे के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने दावा किया है कि यह तस्वीर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता नरसिम्हा यादव की है, जो राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में दिखा था.

भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया है कि नरसिम्हा यादव एआई समिट में कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने वालों में से एक है और उसकी राहुल गांधी के साथ तस्वीर मौजूद है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “इससे कोई शक नहीं कि यह व्यवधान आकस्मिक नहीं, बल्कि सुनियोजित था. अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह की हरकतें सिर्फ भारत की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और उस प्लेटफॉर्म को कमजोर करती हैं जो देश की तकनीकी नेतृत्व क्षमता को दिखाने के लिए बना है.”

अमित मालवीय ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं. दुनिया के सामने भारत को शर्मिंदा करना लोकतंत्र का हिस्सा नहीं है.

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी तस्वीर को शेयर किया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राहुल गांधी के साथ दिखने वाले नरसिम्हा यादव ने एआई समिट में कपड़े उतारकर विरोध प्रदर्शन किया. राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारत की छवि खराब करने के लिए बुलाया. राहुल गांधी भारत से नफरत करते हैं और कांग्रेस एक एंटी-इंडिया पार्टी है.”

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में शामिल लोगों ने भी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध की निंदा की है. एक विजिटर ने कहा कि यह प्रदर्शन तब हुआ, जब हम वहां मौजूद थे. यहां एआई का कुंभ लगा है और यह भारत के भविष्य के लिए है. इसलिए ऐसे प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन करना और नारे लगाना इस मौके पर शोभा नहीं देता.

एआई समिट में शामिल एक युवती ने कहा कि कुछ लोग यहां अपनी टी-शर्ट उतारकर नारे लगा रहे थे. फिर उन्हें यहां से निकाल दिया गया.

यह भी पढ़ें: AI Summit के दौरान यूथ कांग्रेस ने टी-शर्ट खोलकर किया प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई कार्यकर्ता

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

9 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago