BJP On Youth Congress Protest: दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार (20 फरवरी) को उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता अर्द्धनग्न अवस्था में नजर आए, और अपना टी-शर्ट लहराने लगे. इस टीशर्ट पर ‘PM COMPORMISED’ लिखा हुआ था. जिसके बाद मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है.
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि यह विरोध अचानक नहीं, बल्कि पूरी तरह से सुनियोजित था. उनका दावा है कि कुछ प्रदर्शनकारी बारकोड के जरिए कार्यक्रम स्थल के भीतर प्रवेश करने में सफल हुए और विरोध के संकेत के तौर पर अपनी टी-शर्ट उल्टी पहन रखी थी. पात्रा ने कहा कि यह योजना राहुल गांधी के आधिकारिक आवास पर, उनकी उपस्थिति में तैयार की गई थी, जिसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं.
संबित पात्रा ने कहा कि “यह किसी युवा कांग्रेस नेता द्वारा सड़क पर रची गई योजना नहीं थी. इसकी योजना राहुल गांधी के आवास पर, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा की उपस्थिति में बनाई गई थी. यह एक प्रयोग है, कोई संयोग नहीं.”
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश प्रगति करता है, तो कुछ लोगों को इससे असहजता होती है. उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और ऐसे वैश्विक आयोजनों में व्यवधान डालना देश की छवि को नुकसान पहुंचाने जैसा है.
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी कांग्रेस पर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के निर्देश पर यह प्रदर्शन कराया गया. सिरसा ने कहा कि दुनिया भर से आए मेहमानों के सामने जो नंगा नाच किया ये बहुत ही शर्मशार करने वाला है. ये कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को दर्शाता है.
ये भा पढ़ें: AI Summit के दौरान यूथ कांग्रेस ने टी-शर्ट खोलकर किया प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई कार्यकर्ता
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब पूरी दुनिया नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट को देख रही थी और भारत की तकनीकी प्रगति की सराहना कर रही थी, तब कांग्रेस द्वारा इस तरह का विरोध प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का व्यवहार अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को प्रभावित करने वाला है.
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…
Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…
CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…
Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…
Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…
दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…