देश

“उनका बस चला तो बुलडोजर चला देंगे”, ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर सीएम योगी के बयान पर भड़के ओवैसी

Gyanvapi Masjid: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने कहा कि त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है? हमने तो नहीं रखा..ज्योतिर्लिंग है, देव प्रतिमाएं हैं…पूरी दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह रही हैं? उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए कि साहेब… ऐतिहासिक गलती हुई है और उस गलती के लिए हम चाहते हैं समाधान हो.”

सीएम योगी के बयान पर भड़के ओवैसी

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले पर सीएम योगी के इस बयान के बाद सियासत गरमाई हुई है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुख्यमंत्री जानते हैं कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ASI की रिपोर्ट पर निर्णय देने वाला है इसलिए उन्होंने इस तरह का बयान दिया.” ओवैसी ने कहा, “मुस्लिम पक्ष इस मामले में हाई कोर्ट में है और एक-दो दिन में फैसला आने वाला है. उनका बस चला तो बुलडोजर चला देंगे.”

ओवैसी ने कहा, “जिस जगह पर 400 साल से मस्जिद है आप उसे दबाना चाहते हैं. यह इनकी सांप्रदायिकता की राजनीति है और उनका इस मामले में न्यायिक अतिरेक है.” AIMIM चीफ ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री हैं और उनको कानून को मानना चाहिए लेकिन वे नहीं कानून को नहीं मान रहे हैं. वे मुसलमानों पर दबाव डालना चाह रहे हैं. ज्ञानवापी मामले पर सीएम योगी के बयान को ओवैसी ने सांप्रदायिक राजनीति का हिस्सा बताया. उन्होंने दावा किया कि मुसलमानों ने मथुरा में हिंदू समाज के साथ 55-60 साल पहले एक एग्रीमेंट किया और उसे कोर्ट में भी दाखिल किया, बावजूद उसके वो मुद्दा भी उठने लगा.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे पर रोक बरकरार, इलाहाबाद HC 3 अगस्त को सुनाएगा फैसला

हाई कोर्ट 3 अगस्त को सुनाएगा फैसला

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. कोर्ट ने इस मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है और इस पर 3 अगस्त को फैसला आएगा. इस तरह से अब 3 अगस्त तक ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे का काम नहीं होगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago