देश

AI Express: सामूहिक अवकाश पर गए स्टाफ के खिलाफ एयर इंडिया एक्सप्रेस की बड़ी कार्रवाई, 25 कर्मचारी निष्कासित

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस ने सामूहिक अवकाश पर गए कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है और 25 कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया है. एयरलाइंस से जुड़े सूत्रों की ओर से सामने आ रही खबर में कहा गया है कि जिन कर्मचारियों को निष्कासित किया गया है, वो काम पर नहीं आ रहे थे. इसके अलावा उनका व्यवहार भी ठीक नहीं था.

एक दिन पहले ही ये खबर सामने आई थी कि बड़ी संख्या में कर्मचारियों को सामूहिक छुट्टी लेने से एयर इंडिया एक्सप्रेस की कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिसकी वजह से हवाई यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें-इस्लाम धर्म मानने वाले नहीं रह सकते लिव-इन रिलेशन में…इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पुलिस को दिया ये आदेश

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने मांगी रिपोर्ट

बता दें कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस के 200 से अधिक केबिन क्रू के सामूहिक छुट्टी लेने पर करीब 100 से अधिक उड़ानें रद्द हुई हैं. तो दूसरी ओर यात्रियों की परेशानी को देखते हुए बुधवार को ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया एक्सप्रेस से रिपोर्ट मांगी थी और कर्मचारियों के मुद्दे को तुरंत हल करने के लिए एयरलाइन से कहा था.

इतनी बड़ी संख्या में स्टाफ के छुट्टी पर चले जाने के कारण दिल्ली के साथ ही कोच्चि, कालीकट और बेंगलुरु सहित कई हवाई अड्डों पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में रुकावट आई थी. बुधवार को केवल दिल्ली हवाई अड्डे पर ही शाम चार बजे तक 14 उड़ानें रद्द हुईं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक फिलहाल 13 मई तक एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का यही हाल रहने वाला है.

कुप्रबंधन का विरोध

एयर इंडिया एक्सप्रेस खाड़ी के देशों में सबसे अधिक उड़ानों का संचालन करती है. बड़ी संख्या में कर्मचारियों के अवकाश पर चले जाने के कारण खाड़ी देशों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस घरेलू के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिदिन करीब 360 उड़ानों का संचालन करती है. बुधवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी कथित कुप्रबंधन का विरोध करते हुए सामूहिक रूप से अवकाश पर चले गए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इससे करीब 15 हजार से अधिक यात्री परेशान रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago