ट्रेंडिंग

Sarkari Naukri: भारतीय सेना में अफसर बनने का मौका, सिर्फ ये योग्यता और सैलरी 61 हजार से भी अधिक

Indian Army Bharti 2024: भारतीय सेना में काम करने का सपना अक्सर युवाओं का होता है. इसके लिए वे अक्सर रैलियों और तमाम प्रतियोगिता परीक्षा में भी शामिल होते हैं. भारतीय नौ सेना की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इंडियन आर्मी में कैप्टेन पद के लिए भर्ती निकली है. ऐसे में अगर आपका भी सपना भारतीय सेना में अफसर बनने का है तो यहां आपके लिए बेहतरीन अवसर है. आगे इंडियन आर्मी की इस वैकेंसी के बारे में जानते हैं.

कैसे करें आवेदन

भारतीय सेना के नोटिफिकेश के मुताबिक, रिमाउंट वेटनरी कोर के तहत अधिकारी पदों पर भर्ती निकली है. वैसे उम्मीदवार जो भारतीय सेना के इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य हैं वे आधिकारिक बेवसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं.

कुल 15 पदों पर रिक्तियां

भारतीय सेना के ऑफिशियल नोटिफिकेश के मुताबिक, इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जानकारी रहे कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 15 पदों पर भर्ती की जानी है. पुरुषों के लिए 12 पोस्ट खाली हैं. जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए 3 पदों पर रिक्तियां हैं.

योग्यता और आयु सीमा क्या है?

भारतीय सेना के इस पोस्ट पर नौकरी करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस (BVSC) और ए.एस (A.H) में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करेंगे उनकी उम्र 21 से 32 वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा वह भारत का नागरिक होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Job News: सैनिक स्कूल में टीचर समेत इन पदों पर निकली भर्तियां, सैलरी मिलेगी 50 हजार; ऐसे करें आवेदन

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

39 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

1 hour ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

2 hours ago