देश

कानून के दायरे में अजमेर शरीफ दरगाह का होना चाहिए सर्वे: योगेश्वर दत्त

हरियाणा के सोनीपत में सोमवार को आयोजित संत सम्मान सम्मेलन में पहलवान और भाजपा नेता योगेश्वर दत्त भी शामिल हुए और संतों का आशीर्वाद लिया. उन्होंने “कानून के दायरे में” अजमेर शरीफ दरगाह के सर्वे का समर्थन किया. योगेश्वर दत्त ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “अजमेर शरीफ दरगाह का भी सर्वे होना चाहिए और सब कानून के दायरे में होना चाहिए, मेरा मानना है कि सर्वे से किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए.”

संभल हिंसा पर बोलते हुए योगेश्वर दत्त ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था. सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सभी को पालना करनी चाहिए. लोगों को कानून-व्यवस्था और संविधान के दायरे में रहकर अपनी आवाज उठानी चाहिए. अजमेर शरीफ दरगाह का भी सर्वे होना चाहिए और सब कानून के दायरे में होना चाहिए. सर्वे से किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए.

कुश्ती और खेल को लेकर कांग्रेस ने की राजनीति

नाडा द्वारा बजरंग पूनिया को चार साल के निलंबन पर उन्होंने कहा कि डोप टेस्ट न देने पर बजरंग पूनिया पर कार्रवाई हुई है. डोप में फंसने पर भी यही कार्रवाई होती है. बजरंग पूनिया ने डोप टेस्ट के लिए सैंपल नहीं दिया, इसलिए कानून के दायरे में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. योगेश्वर दत्त ने कुश्ती को लेकर कांग्रेस, विनेश और बजरंग पूनिया पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि वे खेल का राजनीतिकरण न करें. कुश्ती और खेल को लेकर कांग्रेस ने जमकर राजनीति की है.

कानून के हिसाब से काम करती है नाडा

हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बजरंग पूनिया को लेकर कहा कि नाडा कानून के हिसाब से काम करती है. इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. कांग्रेस अपनी खेल नीति का आंकलन करे और फिर भाजपा की खेल नीति पर सवाल उठाए. साल 2013 से पहले क्या नीति थी और अब क्या नीति है. हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए सरकार अच्छा काम कर रही है, हमें उम्मीद है कि हरियाणा के खिलाड़ी अच्छे पदक लेकर आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

42 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago