देश

UP Politics: यूपी में सारस पर सियासी संग्राम, अखिलेश का वार, सारस बहाना, सरकार पर निशाना

UP Politics: यूपी में सारस को लेकर सियासी संग्राम जारी है. इसको लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बीजेपी (BJP) आमने-सामने है. सारस से घुलमिल जाने वाले आरिफ (Arif) के घर से लाए गए सारस को अब कानपुर के चिड़ियाघर (Kanpur Zoo) में क्वारंटिन किया गया है. जहां अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) सारस को देखने पहुंचे और एक बार फिर योगी सरकार पर उन्होने हमला बोला है.

उत्तर प्रदेश की सियासत में सारस वाला संग्राम जारी है. आरिफ के घर अमेठी से, सारस को लेकर रायबरेली से अब कानपुर के चिड़ियाघर में क्वारंटिन किया गया है. लेकिन इसको लेकर सपा और बीजेपी आमने-सामने है. अखिलेश यादव सारस को लेकर सरकार पर हमलावर हैं. अब अखिलेश यादव सारस को देखने कानपुर के चिड़ियाघर पहुंच गए. उनके साथ वो आरिफ भी आए जो सारस से काफी घुलमिल गए थे. यहां आखिलेश यादव क्वारंटिन सारस को सीसीटीवी में देखा जिसके बाद अखिलेश ने एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला.

सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने ट्विटर पर तंज करते हुए लिखा- अच्छा नहीं है परिंदों का पत्थर हो जाना! कुछ लोग भी न जाने कैसे-कैसे झूठ को सच बनाते हैं असली सारस चिड़ियाघर में, नक़ली पार्क में लगाते हैं. 21 मार्च को आरिफ के घर से वन विभाग ने सारस को जब अपने कब्जे में लिया है. तब से सारस को लेकर अखिलेश कभी ट्विट कर रहे हैं. कभी जुबानी हमला बोल रहे हैं. सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि सारस को कैद नहीं किया गया है, बल्कि संरक्षित किया गया है. सपा अध्यक्ष सारस की आड़ में आरिफ के नाम पर राजनीति कर रहे हैं.

एक तरफ सारस पर सियासत जारी है तो दूसरी तरफ सारस को रखने वाले आरिफ पर मुसिबत, आरिफ के खिलाफ राज्य के वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है और आरिफ को नोटिस जारी कर दो अप्रैल को पूछताछ के लिए तलब किया गया है.

ये भी पढ़ें: UP Bypolls 2023: यूपी की दो सीटों स्वार और छानबे पर उपचुनाव का ऐलान, जानिए कब डाले जाएंगे वोट

यूपी में सारस को राज्य पक्षी का दर्जा दिया गया है. वनविभाग के अधिकारियों के मुताबिक, किसी भी संरक्षित पक्षी या जानवर को रखना गैरकानूनी है. लेकिन आरिफ को ये सारस पिछले साल घायल अवस्था में मिला था. इसके बाद से ही सारस आरिफ के साथ ही रहने लगा था. आरिफ सोशल मीडिया पर सारस के साथ वीडियो वायरल कर रहे थे. अखिलेश यादव की भी तस्वीर सारस के साथ वायरल हुई. जिसके बाद ही सारस को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सातवीं के छात्र का कमाल! नींद की झपकी आते ही अलर्ट करेगा स्मार्ट चश्मा, नहीं जागे तो चेहरे पर मारेगा पानी का फव्वारा

Smart Glasses for Drivers: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सातवीं कक्षा के छात्र डीगेन्द्र सिन्हा…

4 minutes ago

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

51 minutes ago

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, शिक्षा और स्थिरता के क्षेत्र में काम को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी…

59 minutes ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

1 hour ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

1 hour ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

2 hours ago