देश

Noida News: अमूल की आइसक्रीम में निकला कनखजूरा; ग्राहक ने की एक्शन की मांग

Amul’s Ice Cream: आइसक्रीम में पहले इंसान की कटी उंगली निकलने के बाद अब कनखजूरा निकलने की घटना सामने आ रही है. नोएडा के सेक्टर 12 में एक महिला ने दावा किया है कि उन्होंने ऑनलाइन आइसक्रीम मंगाई थी, जिसमें कनखजूरा निकला है. इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया.

फिलहाल अब महिला ने कार्रवाई की मांग की है. चौंकाने वाली बात तो ये है कि कनखजूरा अमूल की आइसक्रीम में निकला है. इस ब्रांड के सामान पर लोग आंख मूंद कर भरोसा करते हैं और खाने-पीने की तमाम चीजों पर इस पर ही निर्भर रहते हैं.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 12 में रहने वाली दीपा ने अपने बच्चों के लिए ब्लैंकेट से ऑनलाइन अमूल की आइसक्रीम मंगाई थी. दीपा ने दावा किया है कि जैसे ही उसने आइसक्रीम का डिब्बा खोला, उसमें से काला कनखजूरा निकला. इसकी जानकारी उन्होंने ब्लैंकेट को दी.

ये भी पढ़ें-अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा-“अदालती कार्यवाही के वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं”

ब्लैंकेट ने रिफंड कर दिए 195 रुपये

दीपा ने कहा कि ब्लैंकेट ने हमारा 195 रुपये रिफंड कर दिया. ब्लैंकेट की ओर से कहा गया है कि उन्होंने अमूल को मेल कर दिया है. उनकी तरफ से फोन या मैसेज जरूर आएगा लेकिन अमूल की तरफ से न फोन आया न ही मैसेज. अभी तक मैं इंतजार कर रही हूं, अगर अमूल की तरफ से मुझसे संपर्क नहीं किया गया, तो मैं इसकी शिकायत प्रशासन से करूंगी. उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही होने पर जिम्मेदार पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

मुंबई के मलाड में निकल चुकी है कटी उंगली

हाल ही में मुंबई के मलाड इलाके से घटना सामने आई थी, जिसमें महिला डॉक्टर ने दावा किया था कि उन्होंने ऑनलाइन आइसक्रीम मंगाई जिसमें इंसान की कटी उंगली निकली. इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी थी. ये घटना 12 जून को घटी थी. इस मामले में मलाड पुलिस ने आइसक्रीम निर्माता कंपनी के एक अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इस मामले में पुलिस ने बताया था कि शिकायतकर्ता डॉ. ब्रैंडन फेराओ ने 12 जून को बताया था कि सुबह उनकी बहन ने Zepto से तीन कोन Yummo आइसक्रीम मंगवाई थी. आइसक्रीम खाते समय ब्रैंडन को उसमें नाखून का टुकड़ा मिला. ब्रैंडन ने कहा, जब मैंने ध्यान से देखा, तो पाया कि यह एक मांस था, जिस पर एक टूटा हुआ नाखून लगा हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

7 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

7 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

8 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

9 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

9 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

9 hours ago