Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आप की सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में जेल भेजे गए केजरीवाल के PA विभव ने जमानत के लिए लगाई गुहार

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में तिहाड़ जेल में बंद विभव कुमार ने दिल्ली हाइकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. उस याचिका पर 14 जून को सुनवाई होने की संभावना है.

vibhav Kumar

केजरीवाल के पूर्व पीए विभव कुमार.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Delhi News: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने दिल्ली हाइकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. उन्होंने अपनी जमानत निरस्त करने के निचली अदालत के आदेश को रद्द करने एवं जमानत पर रिहा करने की मांग की है.

संवाद सूत्रों के अनुसार, विभव की याचिका पर 14 जून को सुनवाई होने की संभावना है. तीस हजारी कोर्ट ने 27 मई को उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था और उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. उसी आदेश को उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी है. दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया था.

स्वाति मालीवाल ने कुमार पर आरोप लगाया है कि केजरीवाल के आवास पर कुमार ने उन पर हमला किया और मारपीट की. दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया था कि मालीवाल को सीने और गर्दन पर मारा गया था और घसीटा गया था. उस वजह से उसका सिर मेज पर जा लगा था. घटना स्थल का वीडियो फुटेज गायब है. पुलिस ने यह भी कहा कि विभव कुमार एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं. वे लोगों से तब भी डील कर रहे थे, जब सीएम के साथ उनकी सेवाएं वैध नहीं था.

स्वाति मालीवाल ने भी निचली अदालत को व्यक्तिगत रूप से संबोधित किया था और वहां रो पड़ी थीं. उन्होंने कहा कि आप नेता उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बना रहे हैं. उनकी छवि खराब की जा रही है. घटना को लेकर पर वीडियो आने के बाद उन्हें मौत और बलात्कार की धमकियां दी जा रही है. अगर बिभव कुमार को जमानत दिया गया तो उनके बाहर आने से उनकी और उनकी परिवार को जान का गंभीर खतरा हो सकता है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital