Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

VIDEO: PM मोदी के लिए जलपाईगुड़ी में ऐसे उमड़ा जनसैलाब, झलक पाने को बेताब दिखे लोग, प्रधानमंत्री बोले- ‘मेरा हर पल देश के लिए’

पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के मतदान से पहले चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए बंगाल के जलपाईगुड़ी पहुंचे. यहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

PM Modi BJP roadshow

पीएम मोदी की जलपाईगुड़ी में रैली।

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

PM Narendra Modi West Bengal Jalpaiguri Speech: पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के मतदान से पहले धुंआधार प्रचार करने में जुटे हैं. इस बीच रविवार को पीएम मोदी बिहार के नवादा में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बंगाल के जलपाईगुड़ी में रैली को संबोधित करने पहुंचे. यहां वे तूफान प्रभावितों से भी मिले. बता दें कि बंगाल में पिछले सप्ताह तूफान आया था जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी.

पीएम मोदी 3 दिन में दूसरी बार बंगाल के दौरे पर पहुंचे हैं. इससे पहले उन्होंने कूच बिहार में रैली को संबोधित किया था. पीएम ने जलपाईगुड़ी में अपने संबोधन की शुरुआत तूफान पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट कर की. उन्होंने कहा- “जिन्होंने अपनों को खोया उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. आज पूरे बंगाल में चारों ओर एक ही गूंज सुनाई दे रही है फिर एक बार मोदी सरकार.”

पीएम मोदी ने बंगाल की टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- “टीएमसी, वाम दल और कांग्रेस ‘एक ही चाटे बट्टे के साथी हैं. अपनी पार्टियों में भ्रष्ट लोगों को बचाने के लिए, इन तीनों ने INDI गठबंधन बनाया है. मैं कहता हूं ‘भ्रष्टाचार मिटाओ’, जबकि वे कहते हैं ‘भ्रष्टाचारी बचाओ’. विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मेरा हर पल, हर क्षण देश के लिए है इसलिए 24/7 मैं 2047 के लिए कार्य कर रहा हूं.”

PM Modi

पीएम ने आगे कहा कि देश माताओं-बहनों पर (संदेशखाली में) अत्याचार के बारे में जानता है. देश ने देखा. यहां हर चीज में कोर्ट को ही दखल देना पड़ता है. यहां टीएमसी सिंडिकेट का शासन है. मैं आपको गारंटी देता हूं कि 4 जून के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ और तेज कार्रवाई होगी. TMC चाहती है कि उसके भ्रष्टाचारी नेताओं को आतंक का खुला लाइसेंस मिले, इसलिए जब केंद्र की जांच एजेंसियां आती है तो TMC उन पर हमले करती है, और लोगों से करवाती है. TMC कानून और संविधान को कुचलने वाली पार्टी है.

पीएम को देखने ऐसे उमड़ा जन-ज्वार

PM Modi BJP Rally

इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. पीएम ने कहा कि ‘कल कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी ने कहा कि मोदी दूसरे राज्यों में कश्मीर की बात क्यों करते हैं’? उनके लिए कश्मीर कुछ नहीं है लेकिन 140 करोड़ भारतीयों के लिए कश्मीर मां भारती के मस्तक के समान हैं. कश्मीर के देश के हर राज्य के वीर जवानों ने जीवन समर्पित किया है. पीएम ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंगाली थे लेकिन उन्होंने कश्मीर के लिए अपनी जिंदगी दावं पर लगाई.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital