Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मुख्तार के परिवार से मिले अखिलेश यादव, मौत पर खड़े किए सवाल, जानें क्या बोले सपा प्रमुख

सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलने पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्तार के शोक संतृप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और उनकी मौत पर सवाल खड़े किए.

Akhilesh Yadav met Mukhtar Ansari family

मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी के साथ अखिलेश यादव.

Akhilesh Yadav met Mukhtar Ansari family: सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज गाजीपुर के मुहम्मदाबाद पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात की. बता दें कि अखिलेश मुख्तार की मौत के 11 दिन बाद मुख्तार के परिवार से मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मुख्तार की मौत पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है.

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्तार की मौत मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आखिरकार जो व्यक्ति सालों से जेल में है ऐसे में उसे क्यों लगा कि उसकी जान को खतरा है? इसलिए सरकार की जांच और मजिस्ट्रेट जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है.

घटना चौंकाने वाली थी- अखिलेश

सपा प्रमुख ने कहा कि दुख की इस घड़ी में मुख्तार के परिवार से मिला. जो घटना हुई वो चौंकाने वाली थी. हमें उम्मीद है कि सरकार सच्चाई सामने लाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा. जब से भाजपा सरकार आई है तब से संस्थाओं पर लोगों का भरोसा कम हुआ है. लोग न्याय पाने के आत्मदाह तक कर रहे हैं. आखिर सरकार क्या चाहती है? सपा प्रमुख ने आगे कहा कि क्या मुख्तार की मौत आपको लगता है कि प्राकृतिक है? क्या सरकार कुछ छिपा रही है?

अखिलेश भैया आए मुझे अच्छा लगा- उमर अंसारी

वहीं मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि अखिलेश भैया आए मुझे बहुत अच्छा लगा. उन्होंने मुझे हिम्मत दी है. बता दें कि मऊ से 4 बार के विधायक मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को बांदा के दुर्गावती मेडिकल काॅलेज में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. उसे बांदा जेल से बेहोशी की हालत में हाॅस्पिटल लाया गया था. यहां 9 डाॅक्टरों की टीम ने उसका इलाज किया मगर उसे बचाया नहीं जा सका.

ये भी पढ़ेंः अब भारत की सीमाओं के अंदर आतंकवाद को प्रश्रय नहीं मिल पाएगा, वो तो कांग्रेस की सरकार थी जो आतंकियों को बिरयानी खिलाती थी: CM योगी

ये भी पढ़ेंः ‘मेरा हर पल, हर क्षण देश के लिए है..’, बंगाल में बोले PM मोदी— विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मैं 24/7 के फार्मूले पर काम कर रहा हूं



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital