फोटो-सोशल मीडिया
Rajya Sabha Election-2024: उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव में वोटिंग जारी है. इसी बीच सपा खेमे में जमकर घमासान मचा हुआ है. राज्य सभा चुनाव के जरिए सपा के अंदर जारी कलह खुलकर सामने आ गई है. एक के बाद एक कई विधायकों ने सपा का साथ छोड़ दिया है. पहले मनोज पांडे ने घोषणा की इसके बाद एक-एक कर कई नाम सामने आ गए. तो वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि सपा के सभी बागी एक साथ वोट डालने के लिए पहुंचे हैं. तो दूसरी ओर सपा ने मनोज पांडे पर कार्रवाई शुरू कर दी है. उनकी नेम प्लेट को विधानसभा से हटा दिया गया है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव में सपा के बागी विधायक एक साथ आए वोट देने के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं. मनोज कुमार पांडे के साथ ही राकेश पांडे, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी व पूजा पाल ने एक साथ भाजपा के प्रत्याशी को वोट दिया है. तो वहीं राज्यसभा चुनाव में सपा के बागी विधायकों के बाद कांग्रेस विधायक ने भी भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया है. इसी के साथ ही बसपा विधायक ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वो भी भाजपा प्रत्याशी का ही समर्थन करेंगे. तो वहीं राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले सपा के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा देने वाले विधायक मनोज पांडेय के खिलाफ सपा ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा से मनोज पांडे की नेम प्लेट हटा दी गई है. वहीं, बसपा के एक विधायक उमा शंकर पांडेय ने भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की बात कही है. तो वहीं कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने भी बीजेपी प्रत्याशी का ही समर्थन किया है.
ये भी पढ़ें-इस्तीफा देने के बाद सपा विधायक मनोज पांडेय ने दी पहली प्रतिक्रिया… योगी के मंत्री के साथ पहुंचे वोट डालने
वहीं मनोज पांडे को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे और भाजपा उनको आने वालो लोकसभा चुनाव के लिए रायबरेली से टिकट देने जा रही है. तो इसी बीच अखिलेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मनोज पांडे के लिए कहा है, “राज्यसभा के चुनाव में वोट लेने के लिए भाजपा ने सब कुछ किया है, जो लोग गए हैं उनमें सरकार के खिलाफ खड़ा होने का साहस नहीं रहा होगा. कार्रवाई जरूर होगी क्योंकि हमारे साथियों का मानना है कि ऐसे लोगों को दूर कर देना चाहिए.” समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से मनोज पाण्डेय के इस्तीफे पर उन्होंने कहा, “अभी तक वे कद्दावर नेता लग रहे थे, लेकिन कद्दावर नेता निकले नहीं.”
-भारत एक्सप्रेस
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…