देश

Atiq Ahmed Shot Dead: माफिया अतीक अहमद और अशरफ के पोस्टमार्टम शुरू, पांच डॉक्टरों को मिली है जिम्मेदारी

Atiq Ahmed and Ashraf Shot Dead Updates: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोनों को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था और उस वक्त सुरक्षाकर्मी उन्हें घेरे हुए थे कि इतने में ही ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी. मेडिकल कॉलेज के बाहर तीन लोगों ने नारे लगाते हुए अतीक और उसके भाई अशरफ पर गोलियों की बरसात कर दी. अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या करने वाले तीनों हमलावरों ने तुरंत ही सरेंडर कर दिया. पुलिस की मौजूदगी में प्वाइंट ब्लैंक रेंज से हमलावरों ने जिस तरह से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, उसके कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

अतीक और उसके भाई अशरफ की मौत के बाद राजनीतिक दलों की तरफ से बयानबाजी शुरू हो गई है. अतीक और अशरफ की हत्या पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसी की हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या. इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं.

वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार को तलब किया है. प्रशांत कुमार सीएम योगी के आवास पांच कालीदास मार्ग पहुंच चुके हैं और इस घटना के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दे रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

कमल तिवारी

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

10 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago