देश

“अखिलेश यादव पहले खुद चुनाव जीत जाएं, तब PM बनने का सपना देखें”, कैलाश विजयवर्गीय का करारा हमला

Assembly Election: देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज रहा है. सियासी दलों के नेता एकदूसरे पर जमकर जुबानी हमला बोल रहे हैं. इसी कड़ी में अखिलेश यादव को भावी प्रभानमंत्री बताकर होर्डिंग लगाए जाने को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने निशाना साधा है. इंदौर में मीडिया को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अखिलेश यादव पहले खुद चुनाव जीत जाएं, उनकी पार्टी जीत जाए तब प्रधानमंत्री बनने का सपना देखें.

अखिलेश यादव पर विजयवर्गीय ने कसा तंज

कैलाश विजयवर्गीय ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि “पहले वे खुद जीत जाएं, उनकी पार्टी जीत जाए उसके बाद प्रधानमंत्री बनने का सपना देखें. वैसे भी घमंडिया गठबंधन में हर व्यक्ति प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहा है, वे सपने ही देखते रहेंगे और अगले प्रधानमंत्री फिर से नरेंद्र मोदी ही बनेंगे.”

सपा मुख्यालय के बाहर लगाई गई होर्डिंग

बता दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुख्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई. जिसमें अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताया गया. ये होर्डिंग सपा के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने लगवाई थी. वहीं एक दूसरी होर्डिंग में अखिलेश यादव की एनिमेटेड फोटो को लगाकर लिखा गया है कि ‘बदला है यूपी, बदलेंगे देश.’ जिसमें अखिलेश यादव को कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली तरफ जाते हुए दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें- MP Election: “अखिलेश यादव से गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन…”, कमलनाथ को लेकर दिग्विजय सिंह ने कही बड़ी बात

INDIA गठबंधन के नेताओं में भी खलबली मची

इस होर्डिंग का वीडियो वायरल होने के बाद INDIA गठबंधन के नेताओं में भी खलबली मची हुई है. अभी तक मध्य प्रदेश चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और सपा में ठनी हुई थी. जिसमें दोनों पक्षों से नेता एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे. वहीं अब इस होर्डिंग को लेकर भी सियासी बवाल शुरू हो गया है. जिसपर बीजेपी के नेता भी तंज कस रहे हैं. बीजेपी नेताओं का कहना है कि INDIA गठबंधन की गांठ जल्द ही खुल जाएगी. इसमें शामिल हर दूसरा नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है. विपक्ष के नेता खुद आपस में लड़ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

6 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

6 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

7 hours ago