Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP Election: “अखिलेश यादव से गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन…”, कमलनाथ को लेकर दिग्विजय सिंह ने कही बड़ी बात

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. सत्तारूढ़ दल को हटाने के लिए विपक्षी पार्टियां जोर-आजमाइश कर रही हैं.

दिग्विजय सिंह ने किया बड़ा दावा

दिग्विजय सिंह ने किया बड़ा दावा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. सत्तारूढ़ दल को हटाने के लिए विपक्षी पार्टियां जोर-आजमाइश कर रही हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन को लेकर चल रहे सियासी खींचतान को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि कमलनाथ समाजवादी पार्टी के साथ विधानसभा चुनाव में गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन उन्हें पता ही नहीं है कि कैसे होगा.

दिग्विजय सिंह ने अखिलेश के नेतृत्व की जमकर तारीफ की

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व की जमकर तारीफ की. उन्होंने ये भी कहा कि कमलनाथ ने पता नहीं क्यों अखिलेश यादव के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया. बता दें कि कमलनाथ से जब अखिलेश यादव को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा था कि छोड़िए अखिलेश-वखिलेश को. कलमनाथ के इस बयान के बाद सपा-कांग्रेस में ठन गई है.

सपा को 4 सीटें देना चाहते थे दिग्विजय

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने कमलनाथ को सलाह दी थी कि समाजवादी पार्टी के लिए प्रदेश की 4 सीटें छोड़ दीजिए, लेकिन अखिलेश यादव 6 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारना चाहते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अखिलेश यादव बीजेपी के साथ कभी भी नहीं जाएंगे. भले ही कांग्रेस-सपा एकदूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ें.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: सत्ता की देवी कही जाने वालीं मां पीताम्बरा के दरबार पहुंचीं वसुंधरा राजे, ये है वजह

सपा ने उतारे दो दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार

अखिलेश यादव मध्य प्रदेश में कांग्रेस के रवैये से नाराज हैं. उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता के साथ हुई बैठक में बताया था कि किन सीटों पर सपा का प्रदर्शन ठीक था. जिसके बाद मिलकर चुनाव लड़न पर सहमति बनी थी, लेकिन जब उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई तो सपा को एक भी सीट नहीं दी गई. जिसके बाद अब सपा ने दो दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं. इन सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा. 3 दिसंबर को मतों की गनती होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital