समाजवादी पार्टी ने 2024 की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ की राह पर चल निकले हैं. उन्होंने सीतापुर के नैमिषारण्य से चुनावी अभियान का आगाज करते हुए कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र दिया. इसके साथ ही बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
2024 लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का ये नया रूप है, सॉफ्ट हिंदुत्व वाला रूप. सपा 2024 की चुनावी पिच पर बीजेपी को टक्कर देने के लिए सॉफ्ट हिंदुत्व को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाने जा रही है. जिस धरती पर पुराणों की रचना हुई थी, जिस जगह 88 हजार ऋषियों ने तपस्या की थी. उसी सीतापुर के नैमिषारण्य से समाजवादी पार्टी ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है. दो दिन के इस शिविर की शुरुआत 9 जून से हुई. 9 जून को अखिलेश वहां हवन-पूजन और आरती करते नज़र आए. हवन पूजन के बाद अखिलेश ने बताया कि नैमिषारण्य को अपने अभियान की शुरुआत के लिए क्यों चुना है. इसी बहाने उन्होंने बीजेपी पर भी करारा वार किया.
वहीं 10 जून को इसी जगह पर अखिलेश यादव प्रशिक्षण शिविर में करीब 5 हजार कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते नज़र आए. ये मंत्र है राममनोहर लोहिया का समाजवाद और अंबेडकरवाद के साथ सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर आगे बढ़ने का. लेकिन सवाल है कि क्या अखिलेश यादव के सॉफ्ट हिंदुत्व के इस हथियार से 2024 में साइकिल को रफ्तार मिलेगी?
-भारत एक्सप्रेस
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है. इस…
Special Train List 2026:
पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में फिर हवाई हमले किए हैं, जिनमें कुनार…
Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस इस एंगल की जांच कर रही…
Bigg Boss 20 First Eviction: 'बिग बॉस 20' के पहले एविक्शन में रोहैद घर से…
Weather Today: IMD ने 21 सितंबर को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं…