Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ की राह से 2024 में होगी अखिलेश की नैया पार ? जानें नैमिषारण्य से चुनावी शंखनाद के क्या हैं मायने

समाजवादी पार्टी ने 2024 की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ की राह पर चल निकले हैं. उन्होंने सीतापुर के नैमिषारण्य से चुनावी अभियान का आगाज करते हुए कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र दिया.

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

समाजवादी पार्टी ने 2024 की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ की राह पर चल निकले हैं. उन्होंने सीतापुर के नैमिषारण्य से चुनावी अभियान का आगाज करते हुए कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र दिया. इसके साथ ही बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

2024 लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का ये नया रूप है, सॉफ्ट हिंदुत्व वाला रूप. सपा 2024 की चुनावी पिच पर बीजेपी को टक्कर देने के लिए सॉफ्ट हिंदुत्व को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाने जा रही है. जिस धरती पर पुराणों की रचना हुई थी, जिस जगह 88 हजार ऋषियों ने तपस्या की थी. उसी सीतापुर के नैमिषारण्य से समाजवादी पार्टी ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है. दो दिन के इस शिविर की शुरुआत 9 जून से हुई. 9 जून को अखिलेश वहां हवन-पूजन और आरती करते नज़र आए. हवन पूजन के बाद अखिलेश ने बताया कि नैमिषारण्य को अपने अभियान की शुरुआत के लिए क्यों चुना है. इसी बहाने उन्होंने बीजेपी पर भी करारा वार किया.

वहीं 10 जून को इसी जगह पर अखिलेश यादव प्रशिक्षण शिविर में करीब 5 हजार कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते नज़र आए. ये मंत्र है राममनोहर लोहिया का समाजवाद और अंबेडकरवाद के साथ सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर आगे बढ़ने का. लेकिन सवाल है कि क्या अखिलेश यादव के सॉफ्ट हिंदुत्व के इस हथियार से 2024 में साइकिल को रफ्तार मिलेगी?

सॉफ्ट हिंदुत्व की जरूरत क्यों पड़ी ?

  • 2012 में 29.12 % वोट लेकर सपा को मिली थी 224 सीटें
  • 2022 में 32.05 % वोट लेकर भी सपा को 111 सीट ही मिली
  • 2019 में सपा-बसपा ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था
  • पूरे मुस्लिम समुदाय ने गठबंधन को वोट दिया था
  • फिर भी 80 सीटों में सपा बसपा गठबंधन को 15 सीटें हीं मिली
  • ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के ज़रिए वोट को बढ़ाकर 40 % तक ले जाने की कोशिश
  • लोहिया के समाजवाद, अंबेडकरवाद के साथ सॉफ्ट हिंदुत्व का प्रयोग
  • अखिलेश ने 88 हजार ऋषि-मुनियों की तपोस्थली नैमिषारण्य को चुना

सॉफ्ट हिंदुत्व की पॉलिटिक्स में कितना दम?

  • कर्नाटक में कांग्रेस ने सॉफ्ट हिंदुत्व का रास्ता अपनाया, जीत मिली
  • कर्नाटक में प्रदेश भर में बजरंग बली मंदिर बनाने की घोषणा
  • एमपी में 2018 में कांग्रेस को सॉफ्ट हिंदुत्व के ज़रिए जीत मिली
  • 2023 चुनाव में भी एमपी में कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर
  • 2023 चुनाव के लिए कमलनाथ लगातार कथा में शामिल हो रहे
  • दिल्ली में केजरीवाल ने विकास+सॉफ्ट हिंदुत्व को हथियार बनाया
  • अखिलेश भी ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के ज़रिए 2024 में जीत दर्ज करना चाहते
  • सपा का नैमिषारण्य प्लान अयोध्या कार्ड की काट माना जा रहा है
  • अखिलेश ने रामचरितमानस को लेकर चुप्पी साध ली है
  • स्वामी प्रसाद मौर्य को धार्मिक मामलों पर ना बोलने की नसीहत

सॉफ्ट हिंदुत्व के लिए नैमिषारण्य क्यों?

  • हिंदुओं का तीर्थ स्थल है नैमिषारण्य
  • रामायण में भी नैमिषारण्य का जिक्र है
  • नैमिषारण्य में भी 84 कोस परिक्रमा होती है
  • नैमिष धाम को 33 करोड़ देवी देवताओं का वास माना जाता है
  • 88 हज़ार ऋषियों की तपोस्थली कहा जाता है
  • भगवान ब्रह्मा जी ने ध्यान योग के लिए सबसे उपयुक्त बताया
  • प्रभु श्रीराम का अश्वमेध यज्ञ यहीं पूरा हुआ था
  • नैमिषारण्य भगवान ने दानवों का संहार किया था
  • सीतापुर जिले में पड़ता है नैमिषारण्य
  • सीतापुर जिला तीन लोकसभा क्षेत्र से जुड़ा
  • सीतापुर में नौ विधानसभा सीटें में सिर्फ एक पर सपा का कब्जा
  • सीतापुर में 8 विधानसभा सीटें बीजेपी के पास हैं

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital