देश

Gonda: ओवैसी और कांग्रेस पर जमकर बरसे भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, बोले- ” इन लोगों के चरित्र के बारे में देश की महान जनता ठीक से जानती है”

Gonda: भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गोंडा के टाउन हॉल में आयोजित मोर्चा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी. जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए वीर सावरकर और औरंगजेब को लेकर चल रहे विवाद पर जवाब दिया. पहले तो उन्होंने कहा कि, यह कर्नाटक का विषय है, फिर कहा कि सावरकर देशभक्त थे और उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर किया है, हम सब लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं.

कांग्रेस द्वारा हेडगेवार को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कि हेडगेवार ने अंग्रेजों से कई बार माफी मांगी थी, इसका जवाब देते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि, वीर सावरकर और डॉक्टर हेडगेवार के योगदान को पूरा देश आज स्मरण करता है. कांग्रेस को देश के महापुरुषों के बारे में इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी शोभा नहीं देती. निश्चित रूप से इस तरह की बयानबाजी से राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने महापुरुषों के बारे में अपमानजनक बयानबाजी करने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें- UP News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर NIA की जांच में बड़ा खुलासा, यूपी से खरीदे थे विदेशी असलहे और कारतूस

ओवैसी पर किया पलटवार

ओवैसी द्वारा औरंगजेब की औलाद और सावरकर की औलाद को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि ओवैसी जैसे लोगों के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता, उनके चरित्र के बारे में देश की महान जनता ठीक से जानती है और वह इस प्रकार की अनावश्यक तर्कहीन बयानबाजी करके सनसनी बटोरना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि, हम सब लोग आज हमारी पार्टी, हमारे प्रधानमंत्री के जो कार्यकाल 9 वर्ष सफलतम पूरे हुए हैं, हम लोग अपनी उपलब्धि, अपना काम, अपना रिपोर्ट कार्ड, जनता के बीच में रख रहे हैं. वह आगे बोले कि यह लोग, विपक्षी दल के लोग केवल बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करना चाहते हैं, लेकिन देश और प्रदेश की महान जनता यह सब जानती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे सोना-चांदी के दाम…मचा हाहाकार; क्या खरीदारी का यही है सही वक्त?

कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

22 minutes ago

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

56 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

1 hour ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

2 hours ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

3 hours ago