UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के बगरैन थाना के दारोगा जी अपनी शर्मनाक करतूत के कारण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. दरअसल, दारोगा जी ने एक दलित युवक की पुलिस चौकी में बेरहमी से पिटाई कर दी. जब दारोगा जी युवक की पिटाई कर रहे थे तो किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वायरल वीडियो को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने यूपी पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि दारोगा जी के आराम में खलल पड़ने पर फरियादी जनता पर ही बेल्ट से हिसंक प्रतिक्रिया. अच्छा हुआ दारोगा जी के पास बेल्ट है, थार या बुलडोज़र नहीं, नहीं तो…
बताया गया है कि फरियादी शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचा था. इस दौरान थाना इंचार्ज ने दलित युवक के साथ मारपीट की. दरोगा पर आरोप है कि उन्होंने युवक की बेल्ट से पिटाई की. हालांकि, अब आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है. दलित युवक की पिटाई का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दारोगा के खिलाफ एक्शन लिया है.
ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: पायलट को लेकर नरम पड़े अशोक गहलोत के सुर, सहयोग के सवाल पर जानिए क्या कहा
पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए वीडियो पर संज्ञान लेते हुए उप निरीक्षक दारोगा सुशील कुमार विश्नोई और मुख्य आरक्षी संजीव कुमार को लाइन हाजिर कर उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है।
-भारत एक्स्प्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…