सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
By Shubhra Rai
IPL 2023
Ravindra Jadeja-Rivaba jadeja, IPL 2023: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में कई यादगार पल दर्ज हुए हैं. चाहे रवींद्र जडेजा का विनिंग शॉट हो या साईं सुदर्शन की तूफानी पारी या फिर एमएस धोनी की शानदार स्टंपिंग. फैंस ऐसे कई लम्हे के गवाह बने. लेकिन इस बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक ऐसा नजारा दिखा जिसने भारतीय संस्कृति का मान बढ़ाया. इस वीडियो में हमने भारतीय संस्कृति के साथ-साथ पत्नी की अपने पति के प्रति कैसी भावनाएं होनी चाहिए इसका शानदार नजारा भी देखा.
30 मई को आईपीएल के 16वें सीजन के फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर नया इतिहास रचा. इस जीत के हीरो रहे ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा. दरअसल, आखिरी दो गेंदों पर जीत के लिए दस रनों की जरूरत थी, और जडेजा ने एक छक्का और एक चौका लगाकर अपनी टीम को रोमांचक जीत दर्ज करने में मदद की.
बल्ले के साथ अपनी वीरता के बाद, जडेजा ने अपने परिवार के साथ एक दिल को छू लेने वाला पल शेयर किया, जब उनकी पत्नी रीवाबा जडेजा ने राजपुताना परंपरा के अनुसार अपने पति के पैर छुए. चरण स्पर्श करना भारतीय संस्कृति का प्रतीक है. साड़ी में सजी रिवाबा को रविंद्र जडेजा ने तुरंत गले से लगा लिया. यह पति-पत्नी के लिए एक भावुक लम्हा था.
यादगार रहा जडेजा के लिए ये सीजन
ये सीजन इस स्टार खिलाड़ी के लिए काफी शानदार रहा. बल्ले और गेंद दोनों से जडेजा ने दमदार प्रदर्शन किया प 34 वर्षीय ने टूर्नामेंट के दौरान मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली के खिलाफ तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता. जडेजा सीएसके के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, जिन्होंने 16 मैचों में 21.55 के औसत और 7.56 की इकॉनमी से 20 विकेट अपने नाम किए थे. बल्ले के साथ, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उपयोगी भूमिका निभाई और 12 पारियों में 23.75 की औसत और 142.85 की स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए.
धोनी और चेन्नई ने जीता 5वां IPL खिताब
बेहद रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है. अहमदाबाद में खेले गए खिताबी मुकाबले में चेन्नई ने जीटी को 5 रन विकेट से हराया. अब तक के आईपीएल इतिहास में ये मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. बारिश के कारण इस मैच के नतीजे के लिए फैंस ने दो दिनों से भी ज्यादा का इंतजार किया. इस धमाकेदार जीत के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियं के कप्तान रोहित की बराबरी कर ली है. सीएसके के पास अब आईपीएल की 5 ट्रॉफी हैं.
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…